– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

AAJ Ka RASHIFAL, TODAY’S Horoscope : आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे मेष राशि वाले, कन्या वाले जातकों को व्यवसाय में मिलेगा बेहतरीन परिणाम, 19 मई 2023 का राशिफल और पंचांग भी पढ़ें

rashifal

Share this:

Rashifal 19 April 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 19 मई को शुक्रवार है। आज का दिन मां संतोषी और राहु को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले  पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।

19 मई 2023 शुक्रवार का पंचांग : ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष अमावस्या, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), बैशाख। अमावस्या तिथि 09:23 PM तक उपरांत प्रतिपदा। नक्षत्र भरणी 07:29 AM तक उपरांत कृत्तिका। शोभन योग 06:16 PM तक, उसके बाद अतिगण्ड योग। करण चतुष्पद 09:29 AM तक, बाद नाग 09:23 PM तक, बाद किस्तुघन। 19 मई शुक्रवार को राहु 10:44 AM से 12:23 PM तक है। 01:35 PM तक चन्द्रमा मेष उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा।

19 मई 2023 का राशिफल

मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज आपका दिन पूरे आत्मविश्वास से भरा होगा। आज नए दोस्त बनाने की संभावना है। आपका सामाजिक दायरा बहुत विस्तृत हो सकता है। आज आप आसपास के लोगों से मदद प्राप्त कर सकते हैं। व्यापार क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। दैनिक कार्यों में आपको सफलता मिलने की संभावना है।  जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। आप किसी काम को नए तरीके से करने की सोच सकता हूँ।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : व्यावसायिक संदर्भ में आपके लिए यह उपयुक्त समय है। नए व्यापारिक संबंधों और सौदों को अंजाम तक पहुंचाने में आपको मदद मिलेगी। आज की कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देंगी। कुछ महत्वपूर्ण लोगों के साथ आप संपर्क स्थापित करके और अधिक प्रभावशाली बनकर उभरिएगा। विवाहित लोगों का जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकता है। आपका स्वास्थ्य बिना किसी बड़ी चिंता के कमोबेश ठीक रहेगा।

मिथुन : ( क, छ और घ Gemini Daily Horoscope) : आपके कार्यालय में आज बहुत सारी चुनौतियां हो सकती हैं। अपने किसी विशेष कार्य में आपको एक मित्र की सहायता मिलेगी। यह काम समय पर ही पूरा हो जाएगा। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। पार्टनर से रिश्तों में सुधार होगा। आप भविष्य को संवारने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। आपको आपकी मेहनत फल भी मिलेगा। आपके बच्चे भी अपना काम समय पर पूरा करेंगे। नौकरी करने वालों को लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है। आपकी स्वास्थ्य स्थिति अच्छी रहेगी। आप आज दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आप सुबह उठकर अपनी मां और धरती माता को प्रणाम करें। आपके सभी काम सफल होंगे।

कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आप एक नये एसोसिएशन अथवा साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। आप अपने व्यावसायिक परियोजनाओं को लेकर  उत्साही और आश्वस्त हैं। अत: आप भविष्य में बड़ी सफलता हासिल करेंगे। आपसे जुड़ा यदि कोई कानूनी मामला लंबित है, तो उसमें आपको सफलता मिलने के संकेत मिल रहे हैं। परिवार और दोस्त आपकी खुशी में शामिल होंगे और जश्न मनाएंगे। आपके बच्चे परीक्षा में सफल होंगे। यह आपके पूरे परिवार के लिए खुशी की बात है। वित्तीय उपक्रमों व निवेश से आपको बड़ा नाम हो सकता है। इस कारण आप स्वयं में खुशी महसूस करेंगे। 

सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आपको आज किसी काम से दिनभर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस काम में आपको परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा। आपको आज कोई नया काम सिखने का मौका मिलेगा। आपके ज्ञान में इजाफा होगा। कार्यस्थल पर अपने सहयोगियों के साथ अपना व्यवहार अच्छा बनाकर रखें। आज किसी से उलझना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। आपके घर में मेहमानों के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका ज्यादा से ज्यादा समय मेहमानों के साथ बीतेगा। आप स्नान करने के बाद लक्ष्मी जी को फूल अर्पित करें। कुल मिलाकर आज आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा।

कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आज आपको व्यवसाय के क्षेत्र में  बहुत अच्छा रिजल्ट मिलेगा। आपके लिए प्रभावशाली लोगों से संपर्क लाभकारी रहेगा। व्यवसायियों को साझेदारी अथवा एसोसिएशन के माध्यम से अच्छा लाभ मिलेगा। इस राशि के जातकों का आज मनोबल बढ़ा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। संपत्ति अथवा वाहन की बिक्री या खरीद संभव है। नौकरीपेशा जातकों को अहम निर्णय लेने की जरूरत पड़ सकती है। इस राशि के जातक आज शादी करने का निर्णय ले सकते हैं।

तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : माता-पिता अपने बच्चों के साथ कहीं पिकनिक मनाने जा सकते हैं। इससे आपके बच्चे बेहद खुश रहेंगे। तुला राशि वाले किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। आपके कार्यालय के माहौल में थोड़ा बदलाव होने की संभावना है। इससे आप परेशानी महसूस कर सकते हैं। आज आपको अपने बॉस की बातों को गौर से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय व्यक्त करनी चाहिए। एसएससी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन है। आज सफलता मिलने के पूर्ण योग हैं। आपको अपने भोजन में हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए। आज आप मंदिर में दही दान करें। आपकी तमाम परेशानियां दूर हो जाएंगी। 

वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आप लंबे समय से अपनी बेहतरी के सपने देख रहे हैं। अब सपने पूरे होने के दिन आ चलें हैं। आपके द्वारा की जा रही मेहनत का फल मिलने वाला है। इस राशि के जातक व्यवसाय के नए क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं। वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंसल्टेंट व डॉक्टर खुद को बेहतर रूप में अपने को स्थापित करेंगे। इससे उनका खुद का नाम भी प्रचारित प्रसारित होगा। आपके लिए आज का दिन आर्थिक रूप से समय शुभ है। आने वाले दिनों में भी आपको लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। धन आगमन के साथ ही आपके खर्च में भी वृद्धि हो जाएगी। इसलिए सोच समझकर ही खर्च करें। आप घर पर किसी कार्यक्रम या उत्सव में शामिल होंगे। आज आप कहीं की यात्रा कर सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए लाभप्रद साबित हो सकती है। 

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :  आपके सारे काम आज मन-मुताबिक होंगे। आप अपने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। बैंकिंग परीक्षा की यारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन है। पूर्व में दी गई परीक्षा का रिजल्ट आपके पक्ष में हो सकता है। आपको आज किसी मित्र की मदद करने का मौका मिल सकता है। इस काम के लिए मित्रों के बीच आपकी खूब प्रशंसा होगी। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना आपके लिये लाभप्रद होगा। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलने के योग हैं। आप माता लक्ष्मी जी के सामने कपूर का दीपक जलाएं। इससे आपके कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) :  आज भाग्य आपके साथ है। आज रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाने में आपके परिचितों और दोस्तों से बहुत मदद मिलेगी। आपके पराक्रम और उत्साह में वृद्धि रहेगी। आज आपका काम में मन लगेगा और मेहनत के अनुसार परिणाम भी मिलेगा। इस समय पूरे दिल से किया हुआ काम परिणाम देने वाला होगा। आज शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वालों को या शिक्षार्थियों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। विवाहित अपने लाइफ पार्टनर के साथ जरूर अच्छा व्यवहार रखें। किसी भी कीमत पर संवादहीनता को न पनपने दें, अन्यथा वैचारिक मतभेद हो सकता है। इससे आपकी स्थिति कमजोर हो सकती है।

कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आपका कोई बड़ा काम आपकी संतान की मदद से पूरा होगा। आप पर माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद बना रहेगा। आप शाम में अपने माता पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। आज आपको बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आर्ट्स के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आपको शिक्षकों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपका दिन ख़ुशी से लबरेज रहेगा। सेहत के मामले में आज आप बेहतर महसूस करेंगे। आज आपको व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा।

मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आपको अपने इर्द-गिर्द बहुत सारे विकास दिखाई देंगे। व्यवसाय में वृद्धि और व्यापार में बेहतरी के अवसर मिलेंगे। आज आप आर्थिक रूप से सुरक्षित रहेंगे। आप कुछ ठोस कदम उठाएंगे, जिससे आपको धन लाभ होगा। अपनी कमाई का उपयोग आप भौतिक वस्तुओं पर कर सकते हैं। नई नौकरी की तलाश करने वालों को अपना प्रयास जारी रखना चाहिए। आपके घर अथवा रिश्तेदारी में शादी और अन्य उत्सव आयोजित हो सकते हैं।

पंडित रामदेव पांडेय ज्योतिषाचार्य, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates