– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Amazing : इस महिला ने किसी पुरुष या औरत से नहीं स्वयं से कर ली शादी, गर्मजोशी से मनाई शादी की पहली वर्षगांठ, देखें वीडियो

kshma Bindu

Share this:

First Wedding Anniversary, amazing news, Vadodara news, badodara Samachar, Gujarat Samachar, Gujarat news :क्षमा बिंदु गुजरात के वडोदरा शहर में रहती हैं। एक साल पहले वह को चर्चा में रहीं, जब उन्होंने खुद से विवाह किया। अब क्षमा बिंदु अपनी पहली शादी की सालगिरह मना रही हैं। उन्होंने बताया कि उनकी शादी के बाद की जीवनशैली कैसी रही है। उन्होंने 9 जून 2022 को खुद के साथ सात फेरे लिए। हिंदू रीति- रिवाज के साथ अपनी मांग में सिंदूर लगाया और विवाह किया। क्षमा बिंदु भारत की पहली सेल्फ मैरिज यानी एकलविवाह करने वाली महिला हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की पहली सालगिरह का वीडियो साझा किया है। इसमें वे अपनी पहली शादी की सालगिरह का जश्न पूरे जोश खरोश और धूमधाम से मना रही हैं।

दुनिया को एकला चोलो का संदेश दिया

शादी की पहली सालगिरह के मौके पर क्षमा बिंदु ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने  “एकला चोलो रे…” का  संदेश दिया है। उन्होंने इस वीडियो में “एकला चोलो रे…” को टैटू के रूप में भी प्रदर्शित किया है। बता दें कि एकला चलो रे ” नोबेल पुरस्कार प्राप्त कवि रवींद्रनाथ टैगोर की यह प्रसिद्ध बंगाली कविता है। क्षमा बिंदु के इस पोस्ट पर कई लोगों ने टिप्पणियाँ भी की हैं। कई लोगों ने बस विश किया और “हैप्पी एनिवर्सरी” लिखा है। एक इंस्टाग्राम यूज़र ने बस इतना ही लिखा है कमाल है। ये अकेले इतना खुश हैं, जितना कोई किसी के साथ भी नहीं होता है।” एक ने लिखा, “बधाई हो।” एक और यूजर ने लिखा, “आप हमेशा ऐसे ही खुश रहिए।”

वीडियो शेयर कर क्षमा ने लिखा हैप्पी फर्स्ट एनिवर्सरी

क्षमा बिंदु में अपनी शादी के पहले सालगिरह पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है “हैप्पी फर्स्ट एनिवर्सरी।” इस वीडियो को अलग-अलग स्निपेट्स का उपयोग करके बनाया गया है। वीडियो में क्षमा बिंदु ‌ने अपनी शादी से लेकर एक साल में क्या- क्या किया, उन सभी को अलग-अलग फोटो-वीडियो के जरिए दिखाने की कोशिश की है।

जानें कौन हैं क्षमा बिंदु 

क्षमा बिंदु एक युवा भारतीय महिला हैं, जो गुजरात के वडोदरा शहर में रहतीं  हैं। उनकी उम्र 25 वर्ष है। क्षमा ने सामाजिक विज्ञान में शिक्षा प्राप्त की है। उनके पास एक ब्लॉग भी हैं। क्षमा बिंदु के इंस्टाग्राम पर @kshamachy पर 27 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates