– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

…और खेलते-खेलते 200 फीट गहरे   बोरवेल में गिर गया 9 साल का बच्चा

IMG 20230520 WA0012

Share this:

Rajasthan Update News, Jaipur, 9 Year Old Boy Fell Into Borewell Of 200 Feet : शनिवार को 7 बजे सुबह में राजस्थान के जयपुर में खेलते-खेलते एक 9 साल का बच्चा अक्षित 200 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। तत्काल 6 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसे 1 बजे बाहर निकाल लिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार मासूम बोरवेल में करीब 70 फीट की गहराई में फंसा था। ठीक इसके पहले इससे पहले उसे पीने के लिए ग्लूकोज, जूस पहुंचाया गया और ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई थी।

बोरवेल से हलचल होने पर हादसे की मिली जानकारी

यह हादसा जिले के जोबनेर थाना क्षेत्र के भोजपुरा कलां गांव में हुआ। अक्षित उर्फ लक्की गर्मियों की छुटि्टयों में अपने मामा के यहां आया हुआ था। भोजपुरा कलां में मामा के घर के पास ही खेत में बोरवेल बना हुआ है। सुबह उठने के बाद मासूम खेलते-खेलते बोरवेल के पास चला गया। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह बोरवेल 70 फीट की गहराई में फंस गया। जब काफी देर हो गई तो घरवालों ने अक्षित को ढूंढना शुरू किया। इस बीच, बोरवेल से कुछ हलचल हुई, अक्षित की आवाज आ रही थी। तब हादसे का पता चला।

इस तरह बचाया गया बच्चा

सिविल डिफेंस और एनडीआरएफ की टीम ने लोहे के जाल की मदद से बच्चे को बोरवेल से निकाला। यह जाल अक्षित की पीठ के पास से होता हुआ नीचे उतरा और नीचे जाकर खुल गया। इस पर अक्षित बैठ सकता था या फिर वह अपने दोनों पैर उस पर रख सकता था। सिविल डिफेंस और एनडीआरएफ की टीम इसी जाल के सहारे उसको ऊपर खींचकर लाई। इसके बाद बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates