– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

टप्पू संग सगाई को लेकर ‘तारक मेहता…’ की ‘बबीता जी’ ने तोड़ी चुप्पी, कही ऐसी बात कि…

IMG 20240315 WA0001

Share this:

Taarak Mehta ka ooltah chashmah, Babita ji or tappu sagai, Entertainment news, love story, TV serial, Bollywood update, B town, Bollywood news, Mumbai news, Bollywood actor, Bollywood actress : फेमस टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम बबीता जी यानी कि मुनमुन दत्ता अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी समय से चर्चा में हैं। इस टीवी अभिनेत्री का नाम अक्सर शो के टप्पू यानी कि राज अनादकत के साथ जुड़ता रहा है। ऐसे में पिछले दिनों ही खबर आई कि दोनों ने गुपचुप ढंग से सगाई कर ली है। इसके बाद इनके अफेयर व रिश्ते की खबरों को और भी बल मिल गया। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें रहीं कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। इसी दौरान इन खबरों पर बबीता जी का रिएक्शन आया है। उन्होंने इस बात का खंडन किया है कि उन्होंने टप्पू के साथ सगाई की है। इस खबर से वह बहुत ही नाराज हैं। 

बबीता जी ने टप्पू से सगाई की बात को बकवास बताया

सगाई की बातें के सामने आने के बाद मुनमुन दत्ता ने इंडिया फोरम के साथ बात की। इसमें उनके हवाले से प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि मुनमुन दत्ता ने इसे कोरी बकवास बताया है। इसमें एक प्रतिशत भी सच्चाई नहीं है। वो इस तरह की खबरों पर अपनी एनर्जी बर्बाद नहीं करना चाहती हैं। इसके साथ ही सगाई की खबरों पर अनादकत (टप्पू) की ओर से भी रिएक्शन सामने आया है। उनकी ओर से भी सगाई की खबरों को बेबुनियाद बताया गया है। साथ ही उन्होंने इसे अफवाह कहा है। दोनों एक्टर्स का रिएक्शन सामने आने के बाद फैंस का दिल टूट गया।

दोनों के बीच पिछले तीन वर्ष से है डेटिंग की चर्चा

आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता और राज अनादकत की डेटिंग व रिलेशनशिप की खबरें कोई आज से चर्चा में नहीं हैं। दोनों 3 साल से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इनकी डेटिंग की खबरें पहली बार वर्ष 2021 में सामने आई थीं। तब से लेकर अब तक बबीता जी और टप्पू का नाम कई बार जोड़ा जा चुका है। हालांकि इन खबरों से दोनों ही एक्टर्स इनकार करते रहे हैं। अब एक बार फिर से मुनमुन दत्ता ने स्पष्ट  कर दिया कि उनके और राज के बाद बीच ऐसा कुछ भी नहीं है।‌ यह सिर्फ और सिर्फ अफवाह के सिवा कुछ नहीं है। इस खबर से टप्पू के साथ-साथ बबीता जी भी बहुत नाराज हैं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates