– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक करण जौहर पर कहानी चोरी का आरोप, कोर्ट ने मांगा 18 जून तक जवाब

IMG 20220616 113614

Share this:

बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक करण जौहर पर फिल्म युग- युग जियो की कहानी चोरी करने के आरोप में रांची सिविल कोर्ट (Ranchi civil court) के कॉमर्शियल अदालत में कॉपीराइट एक्ट के तहत दायर कॉमर्शियल सूट याचिका पर सुनवाई हुई। इसमें अदालत ने करण जौहर को नोटिस जारी कर 18 जून से पहले अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। जवाब नहीं दिए जाने पर फिल्म पर रोक लगाई जा सकती है। इस मामले में अगली सुनवाई 18 जून को होगी।

रांची के विशाल सिंह ने भेजी थी कहानी

रांची सिविल कोर्ट के विशेष वाणिज्य कोर्ट के जज एमसी झा की अदालत में इस मामले पर सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के दौरान अधिवक्ता सौरभ अरुण ने अदालत को बताया कि हिंदी फिल्म के निर्देशक करण जौहर ने रांची के विशाल सिंह की कहानी चोरी कर फिल्म जुग- जुग जियो बनाई है। फिल्म का ट्रेलर 22 मई को जब रिलीज किया गया तो उन्हें पता चला कि यह तो उनकी ही कहानी है। इसे चोरी कर ली गई है। बता दें कि विशाल सिंह ने यह कहानी उन्हें पहले भेजी था। लेकिन उन्होंने इसे वापस कर दिया था और अब चुपके से उसी कहानी पर फिल्म बना लिया। 

फिल्म पर लगाई जा सकती है रोक

अदालत ने दलील सुनने के बाद करण जौहर को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने को कहा है। प्रार्थी के अधिवक्ता ने फिल्म पर रोक लगाने की मांग की। इस पर अदालत ने आश्वस्त करते हुए कहा कि अगर 18 जून तक करन जौहर खुद या अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होकर जवाब नहीं दिया, तो फिल्म पर रोक लगा दी जाएगी।

रांची के विशाल सिंह ने कोर्ट में दायर की याचिका

इधर, इस मामले में विशाल सिंह का कहना है कि उन्होंने अपनी कहानी जिसका नाम बन्नीरानी है को पहले करण जौहर को भेजी थी। करण जौहर ने उनकी कहानी और स्क्रिप्ट को पढ़कर लौटा दिया था। इस कहानी के बारे में उन्होंने कहा था कि यह उनके काम की नहीं है। विशाल का कहना है कि उन्हें लगा कि उनकी कहानी को जगह नहीं मिली। लेकिन करण जौहर की नई फिल्म का जब ट्रेलर रिलीज हुआ तो उसे देखने के बाद यह पता चला कि यह तो उनकी ही कहानी को चुरा लिया गया है। उसके बाद उन्होंने रांची सिविल कोर्ट में याचिका दायर की।

Share this:




Related Updates


Latest Updates