– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

रांची, धनबाद समेत इन शहरों में विलुप्त हो रही नदियों का संरक्षण करेगी केंद्र सरकार, प्लान पर चल रहा काम

IMG 20240313 WA0006

Share this:

Dhanbad news: कभी धनबाद में छोटी-बड़ी नदियों की संख्या 100 से अधिक थी। अब मुश्किल से एक दर्जन नदियां भी नहीं बची हैं। जो नदियां बची हैं, वह अब नाले में तब्दील हो चुकी हैं। ऐसी नदियों का अब संरक्षण किया जाएगा।

केंद्र सरकार ने अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान के लिए धनबाद समेत झारखंड के 12 शहरों का चयन किया है। इस योजना के तहत नदियों को संरक्षित करने के उपायों पर सरकार काम करेगी।

केंद्र सरकार ने नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा कार्यक्रम के तहत गंगा की सहायक नदियों को भी संरक्षित करने का फैसला लिया है। इस योजना के तहत नगर निकायों को सबसे पहले नदियों की सूची बनाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही नदियों की जीआईएस मैपिंग कराई जाएगी। इससे नदियों की वर्तमान स्थिति का पता चल पाएगा। इस योजना के तहत नदियों के आसपास ग्रीन पैच विकसित किया जाएगा। वहीं अतिक्रमण को भी हटाने की योजना सरकार ने बनाई है। देशभर में इस योजना के लिए 142 रिवर सिटी का चयन किया गया है। जिन शहरों का चयन इस योजना के लिए किया गया है, उन्हें रिवर सिटी घोषित किया गया है।

केंद्र सरकार राशि उपलब्ध कराएगी

चयनित शहरों में नदियों के विकास के लिए केंद्र सरकार आर्थिक मदद मुहैया कराएगी। इस योजना का उद्देश्य शहर की नदियों को संरक्षित करना है। इससे पर्यावरण का संरक्षण होगा। सामाजिक व आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी। झारखंड सरकार की ओर से नदियों की सूची उपलब्ध कराने के बाद उनके विकास की योजना तैयार की जाएगी। यह योजना नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अरबन अफेयर्स (एनआईयूए) मिलकर तैयार करेंगे।

इन शहरों का किया गया है चयन

धनबाद, रांची, देवघर, चास, साहिबगंज, राजमहल, जमशेदपुर, मानगो, गिरिडीह, आदित्यपुर, मेदनीनगर, जुगसलाई, चिरकुंडा और फुसरो।

Share this:




Related Updates


Latest Updates