– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

सीके नायडू ट्राफी अंडर-23 : चंडीगढ़ के खिलाफ झारखंड मजबूत स्थिति में, साहिल ने ठोका शतक

3ec1aaf5 20f5 4487 a6da 129eee826c7f

Share this:

Dhanbad news : पहले दिन शिखर मोहन और सत्य सेतु की शतकीय पारी के बाद कप्तान साहिल राज ने सोमवार को शतक जड़ते हुए चंडीगढ़ के विरुद्ध खेले जा रहे कर्नल सीके नायडू ट्राफी अंडर-23 क्रिकेट में झारखंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में बुधवार को चाय के ठीक पहले झारखंड ने अपनी पहली पारी छह विकेट पर 649 रन बनाकर घोषित कर दी। इसके बाद दिन का खेल समाप्त होने तक झारखंड के गेंदबाजों ने चंडीगढ़ के दो विकेट 112 रन पर झटक लिए।

सुबह मौसम थोड़ी देर के लिए खराब हुआ। झारखंड के दिन की शुरुआत भी खराब रही। कल के अपने स्कोर एक विकेट पर 339 रनों से आगे खेलते हुए झारखंड ने पहले घंटे में तीन विकेट गंवा दिए। कल के अपने स्कोर 182 रन में शिखर मोहन दो रन ही जोड़ सके कि वे मो. अशद का शिकार बन गए। वहीं सत्य सेतु भी अपने कल के स्कोर में 15 रन और जोड़ 153 रन पर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान साहिल राज और विकेटकीपर बल्लेबाज रोबिन मिंज ने पारी संभाली। साहिल ने मिंज के साथ पांचवें विकेट के लिए 129 और शुभ शर्मा के साथ छठे विकेट के लिए 131 रनों की साझेदारी निभाते हुए टीम को बड़ा टोटल दे पाने में अहम भूमिका निभाई। साहिल ने 134 गेंदों पर 19 चौके व पांच छक्के की मदद से 150 रन बनाए। वहीं मिंज ने 63 और शुभ शर्मा ने 53 गेंदों में 64 रनों की नाबाद पारी खेली। चंडीगढ़ के मो अशद ने 136 पर तीन विकेट लिए। राज अंगद सिंह, हर्षित सिंह और शिराज सिंह को एक-एक विकेट मिला।

चंडीगढ़ की पारी की शुरुआत में ही दो झटके लग गए। अर्णव बंसल (15) को जतिन पांडेय ने विकेट के पीछे रोबिन मिंज के हाथों लपकवा दिया तो हर्ष राज ने कप्तान अर्जुन आजाद (13) को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। हरनूर पन्नू 42 और नेहाल पजनी 41 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates