– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

अंडर-23 सीके नायडू ट्राफी : कप्तान साहिल के शतक से झारखंड मजबूत, झारखंड को 202 रन की बढ़त

IMG 20240130 WA0003

Share this:

Dhanbad news, Dhanbad sports news: कप्तान साहिल राज की शतकीय पारी की मदद से झारखंड की अंडर-23 टीम ने कर्नल सीके नायडू ट्राफी के ग्रुप सी के एक मैच में महाराष्ट्र पर पहली पारी में 202 रनों की बढत बना ली है। मंगलवार को तीसरे दिन स्टंप तक महाराष्ट्र ने दूसरी पारी में 27 रन पर एक विकेट गंवा दिए हैं। बुधवार को मैच का अंतिम दिन है और महाराष्ट्र को हार से बचने के लिए 175 रन बनाने होंगे। इसके पहले महाराष्ट्र की पहली पारी 401 रनों के जवाब में झारखंड ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 603 रन बनाकर घोषित कर दी।

सुबह झारखंड ने एक विकेट पर 262 रनों के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। आकाश तानपुरे ने दिन के पहले ही ओवर में कल के नाबाद बल्लेबाज सत्य सेतु और रोबिन मिंज को पवेलियन भेज झारखंड को झटका दे दिया। सत्य सेतु कल के अपने स्कोर 79 रन में चार रन और जोड़ सके थे। लेकिन इसके बाद कप्तान साहिल राज ने शुभ शर्मा के साथ छठे विकेट के लिए 176 रनों की साझेदारी निभाते हुए झारखंड को महत्वपूर्ण बढ़त दिला दी। साहिल राज ने 116 रनों की शानदार पारी खेली वहीं शुभ शर्मा ने 71 रन जोड़े। मनीषी ने भी अच्छे 43 रन बनाए। महाराष्ट्र के आकाश तानपुरे ने 117 पर तीन और अभिषेक निषाद ने 130 रन पर दो विकेट चटकाए।

झारखंड ने पहली पारी में 202 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद अपनी पारी घोषित कर दी। इसके बाद महाराष्ट्र ने दूसरी पारी में जल्द ही शुभम जाधव का विकेट गंवा दिया। अनिकेत नलवाडे 13 और क्षितिज पाटील पांच रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates