– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

किसान संगठनों के भारत बंद के समर्थन में धनबाद के कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन 

IMG 20240216 WA0004

Share this:

Dhanbad news : किसान संगठनों द्वारा भारतबंद के समर्थन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में महागठबंधन के बैनर तले रणधीर वर्मा चौक पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया. धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि किसानों द्वारा मांगे जा रहे न्यूनतम समर्थन मूल्य, खेत में काम करनेवाले किसानों को पेंशन, किसानो का ऋण माफी किया जाय. उत्तर प्रदेश में हिंसा के शिकार हुए किसानों को  अविलंब न्याय दिया जाय.एमएसपी के मुद्दे पर केंद्रिय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने किसानों के प्रति कांग्रेस की न्याय नीति स्पष्ट कर दी हैं. हम सभी किसानों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर इस झुठी भाजपा सरकार का पुरजोर विरोध करते हैं.आने वाले लोकसभा चुनाव में देश की जनता इसका जवाब देगी. जाम लगने पर इसी बीच धनबाद पुलिस ने पहुंच कर कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में लिया और थाने ले गई.जिसके उपरांत सभी से बॉन्ड भरवा कर रिहा कर दिया गया.

प्रदर्शन में इन नेताओं की शिरकत

आंदोलन करने वालों में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रशीद रजा अंसारी,प्रदेश महासचिव मदन महतो, प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम, विशेष आंमत्रित सदस्य अशोक कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य राजेश राम, गोपाल कृष्ण, राजू दास, चौधरी, संजय जयसवाल ,दुर्गा दास, मृत्युंजय सिंह, आशीष जायसवाल, मंटू दास, मनोज हारी, जयप्रकाश चौहान, प्रभात सुरोलिया, सतपाल सिंह ब्रोका, उमेश कुमार, धनेश्वर सिंह, संतोष मोदक, मनोज घोष, राजू नोनिया, नंदलाल पासवान, अरविंद कुमार सैनी, मुकेश पासवान, प्रभाकर नोनिया, मुकेश प्रसाद,सरवन मंडल,रामजी ठाकुर, सिकंदर आजम, इम्तियाज कुरैशी, कामता पासवान, गोपाल धारी, हाशिम अंसारी अनू पासवान मौजूद थे.

Share this:




Related Updates


Latest Updates