– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Cyclops Eyes :’राक्षस’ समझ डर से कांपने लगा बकरी का मालिक, जानें क्या है मामला

IMG 20220209 WA0016 1644403975

Share this:

तुर्की में एक पशुपालक के घर अजीबोगरीब बकरी का जन्म हुआ। बकरी की आंख उसके माथे पर उभरी थी। यह देखकर पशुपालक, उसके घरवाले समेत आसपास के लोग भी हैरान रह गये। 25 साल से जानवर पालने का काम कर रहे शख्स ने कहा कि उसने ऐसा मामला पहले कभी नहीं देखा।डेली स्टार’ की एक रिपोर्ट के अनुसार यह घटना तुर्की के किलिस प्रांत के गोकमुसा  गांव के 40 वर्षीय पशुपालक अहमद कर्ताल के यहां हुई। अभी हाल ही में कर्ताल के घर एक म्यूटेंट बकरी ने जन्म लिया। दिलचस्प बात ये है कि बकरी के एक ही आंख थी, वह भी माथे पर। बकरी के माथे पर उगी इस आंख को लोग साइक्लॉप्स आंख (Cyclops Eyes) बता रहे हैं। इस बाबत अहमद कर्ताल ने बताया कि जब वह पहली बार बकरी को देखने पहुंचा तो डर से कांपने लगा। उसने चुपके से बकरी की एक फोटो ली और वहां से चलता बना। बाद में जब उसने लोगों को यह फोटो दिखाया तो आसपास के लोग वहां जुट ग्रे। माथे पर आंख लिए पैदा हुई बकरी को देखकर हर कोई हैरान था। अहमद की मानें तो इस तरह की घटना के बारे में उन्होंने पहले कभी नहीं सुना था।बकरी की आंखें उसके माथे के ठीक बीच में थीं, जैसे कि ग्रीक पौराणिक कथाओं का भयानक जानवर, साइक्लोप्स हो। बता दें कि आमतौर पर ग्रीक मायथोलॉजी में एक आंख वाले राक्षस का ज़िक्र होता है। इस घटना पर Hatay Mustafa Kemal University के पशु चिकित्सा विभाग के डॉ अहमत उयार ने कहा कि बकरी के माथे पर आंख Cebocephaly  के कारण उगी है। यह एक प्रकार की चिकित्सा विसंगति है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates