– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

जेएससीए अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट में सौविक व प्रियांशु के शतक से धनबाद ने पलामू को हराया

IMG 20240421 WA0011

Share this:

Dhanbad news: सौविक भट्टाचार्य और प्रियांशु रंजन के शानदार शतक की मदद से धनबाद ने रविवार को जेएससीए अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट में पलामू को 294 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। टूर्नामेंट में धनबाद की यह लगातार चौथी जीत है।

टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए धनबाद ने 50 ओवरों में नौ विकेट पर 361 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज सौविक भट्टाचार्य ने 139 गेंदों पर 128 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं प्रियांशु ने 110 रनों की बेहतरीन पारी खेली। स्वरित सिंह ने 41 रन बनाए। पलामू के शेखर कुमार गुप्ता ने 55 पर तीन, सोनू राज ने 52 पर दो और दौलत यादव ने 35 पर दो विकेट लिए। बाद में पलामू की टीम 32 ओवर में 67 रनों पर आउट हो गई। आदित्य केशरी ने 22 रन बनाए। धनबाद के दिव्यांशु ने 15 रन पर चार विकेट चटकाए। वहीं युवराज कुमार, कुणाल कुमार सिंह, आनंदर राज और शुभम सिंह को एक-एक विकेट मिला। सौविक प्लेयर आफ द मैच चुने गए। उन्हें जेएससीए कार्यकारिणी समिति के सदस्य बिनय कुमार सिंह ने यह पुरस्कार दिया। इस अवसर पर डीसीए के महासचिव उत्तम विश्वास, संयुक्त सचिव बाल शंकर झा, मैच रेफरी प्रकाश मुंडा व अन्य उपस्थित थे।

खूंटी ने जामताड़ा को 125 रनों से हराया

जियलगोरा स्टेडियम में रविवार को ग्रुप बी के ही एक अन्य मैच में खूंटी ने जामताड़ा को 125 रनों से हरा दिया। टास खूंटी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने उतरी। अंतेश (70) और रणबीर कुमार कर (68) के शानदार अर्धशतकीय पारी की मदद से खूंटी ने 50 ओवर में 292 रन बनाए। खूंटी के लिए नैतिक कुमार ने 26, आयुष कुमार ने 31 और अर्जुन ने 25 रन बनाए। जामताड़ा के प्रियांशु केशरी ने 54 पर तीन और गौरव भारती ने 56 पर दो विकेट लिए। सितला आशीष चौहान, प्रिंस शर्मा और प्रत्युष कुमार मिश्रा को एक-एक विकेट मिला। बाद में जामताड़ा की टीम 45.2 ओवर में 167 रनों पर आउट हो गई। रूद्राक्ष सिंह ने 44, अमन कुमार मंडल ने 31, गौरव भारती ने 20, आर्य नारायण सिंह ने 16 और आदित्य सिंह ने 16 रन अपनी टीम के लिए जोड़े। वहीं खूंटी के लिए हर्ष कुमार मिश्रा ने 23 पर, सूर्यांश सहाय ने 27 पर दो और अर्जुन ने 41 पर दो विकेट लिए। अंतेश प्लेयर आफ द मैच चुने गए।

Share this:




Related Updates


Latest Updates