– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Dharm adhyatm : आर्थिक तंगी से हैं परेशान तो रोज करें कुबेर मंत्र का जाप, धन की नहीं होगी कमी

IMG 20240103 WA0003

Share this:

Kuber mantra, dharm, religious, Dharma- Karma, Spirituality, Astrology, jyotish Shastra, dharmik totke, dharm adhyatm : सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार कुबेर देव धन-धान्य के देवता हैं। जब व्यक्ति आर्थिक तंगी से जुझता है तब उसे  कुबेर देवता को प्रसन्न करना पड़ता है, ताकि वह आर्थिक समस्या से बाहर निकल सकें। कुबेर देवता को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा-पाठ करनी पड़ती हैं। मंत्र के द्वारा कुबेर देव को प्रसन्न करने का यह उपाय काफी कारगर माना जाता है। इसके लिए कुबेर देव की आराधना का चमत्कारिक मंत्र जानना जरूरी हैं। विधिवत तरीके से  रोजाना इन मंत्रों का जाप करने से दरिद्रता दूर होती है और धन संपदा और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। आइए जानते हैं कुबेर देव के उस चमत्कारिक मंत्र के बारे में। इसके रोजाना जाप करने से जीवन में दरिद्रता दूर होती है और घर में धन संपदा व सुख-समृद्धि आती है।

कुबेर देव का चामत्कारिक मंत्र

ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये

धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥

इस मंत्र के जाप करने की विधि 

इस मंत्र के जाप करने की विधि काफी सरल हैं,  इसके लिए सबसे पहले दक्षिण दिशा की ओर मुख करके बैठे । फिर ऊपर बताएं गए कुबेर मंत्र का 108 बार जाप करें। इस दौरान आप धनलक्ष्मी की कौड़ी को अपने पास रखें। ज्योतिषीय मान्यता के मुताबिक यदि कोई व्यक्ति बेल के पेड़ के नीचे बैठकर इस मंत्र का 1 लाख जप कर ले तब वह धन धान्य से परिपूर्ण हो सकता हैं। यदि यह संभव नहीं तब घर में ही कोई व्यक्ति लगातार 3 महीने तक इस मंत्र का जाप कर ले तब उसकी विपन्नता दूर हो जाएगी और उसे जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी ।

समृद्धि का अष्ट-लक्ष्मी कुबेर मंत्र

ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः॥

अष्ट-लक्ष्मी कुबेर मंत्र जाप करने की विधि 

इस मंत्र को शुक्रवार की रात में  जप करना शुभ माना जाता है। इस मंत्र के जाप से धन की देवी लक्ष्मी और देवता कुबेर को एक साथ प्रसन्न किया जा सकता है। कहा जाता है कि इस मंत्र को जो भी व्यक्ति सच्चे मन से जाप करता है, उसकी आर्थिक तंगी दूर हो जाती हैं और उसके जीवन की परेशानियाँ दूर हो जाएगी। उसके जीवन में सौभाग्य, पद और प्रतिष्ठा प्राप्त होता है। 

 कुबेर मंत्र के जाप से धन की प्राप्ति 

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः॥

कुबेर मंत्र के जाप की विधि 

किसी भी व्यक्ति के जीवन में भौतिक सुख समृद्धि का भी काफी महत्व है। इसे पाने के लिए पूजा के बाद भगवान कुबेर के मंत्र का जाप की जानी चाहिए। इस मंत्र के जाप से व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन धान्य की कमी नहीं होती है। वह आर्थिक तंगी से बचा रहता है। इस मंत्र के प्रभाव से न सिर्फ विपन्नता दूर होती है, बल्कि घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates