– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल देगा मां दुर्गा का यह मंत्र, एक बार जरूर आजमा कर देखें 

IMG 20240318 WA0011

Share this:

This mantra of Maa Durga will change misfortune into good fortune, try it once, dharm, religious, Dharma-Karma,maa Durga ka Mantra, Spirituality, Astrology, jyotish Shastra, dharmik totke, dharm adhyatm : जिन लोगों की आर्थिक स्थिति खराब रहती है और धन की कमी बनी रहती है, उन्हें मां दुर्गा का पूजन अवश्य करना चाहिए। हालांकि, मां दुर्गा की पूजा-अर्चना में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

मां दुर्गा को पंच देवों में से एक माना जाता है। बताया जाता है कि जो भी जातक आस्था पूर्वक मां दुर्गा की पूजा करता है, उनका दुर्भाग्य दूर होता है और भाग्य जाग उठता है। वहीं, जो व्यक्ति विधि-विधान और मंत्रों सहित मां दुर्गा की पूजा करता है, उसे हर तरह का सुख प्राप्त होता है। व्यक्ति की मुसीबतें दूर होती हैं। कुछ लोगों की कुंडली में कुछ ऐसे ग्रह दोष होते हैं, जिनके कारण उनको कड़ी मेहनत के बाद भी मन मुताबिक सफलता नहीं मिल पाती है। इन लोगों की आर्थिक स्थिति खराब रहती है। धन की कमी बनी रहती है। ऐसे में इन लोगों को मां दुर्गा का पूजन अवश्य करना चाहिए। हालांकि, मां दुर्गा की पूजा-अर्चना में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। दुर्गा पूजा करनेवाले जातकों को अधर्म से बचने के साथ ही किसी तरह के गलत कार्य नहीं करने चाहिए। उन्हें बुरे विचारों से दूर रहना चाहिए। स्त्री का सम्मान करनेवाले जातकों की पूजा मां दुर्गा फौरन स्वीकार करती हैं।

श्रद्धापूर्वक करें पूजा

जो जातक मां दुर्गा की विधि-विधान और श्रद्धापूर्वक पूजा करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। जातकों को शुक्रवार को कन्या पूजन और धन का दान करना चाहिए। वहीं, सुबह जल्दी उठ कर स्नान आदि कर पूजा घर में घी का दीपक जलायें।

इस मंत्र का करें जप

मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए उनकी पूजा के साथ ही ‘ऊँ हृीं दुं दुर्गायै नम:’ मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। कुश या फिर चटाई के आसन पर बैठ कर इस मंत्र का जाप करना शुभ होता है। इस मंत्र के जाप के लिए तुलसी या चंदन की माला का उपयोग करना चाहिए। आप सूर्योदय से पहले उठ कर स्नान आदि कर पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठें। फिर इस मंत्र का जाप करें। वहीं, आप चाहें, तो शाम को भी इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। शाम के समय पश्चिम दिशा में मुख करके इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का कम से कम 40 दिन तक जाप करना चाहिए। इस तरह से पूजा करने पर आपका सोया हुआ भाग्य जाग जायेगा। 

मिलेगा भाग्य का साथ

मां दुर्गा की पूरे मनोयोग से प्रार्थना करनी चाहिए। आप चाहें, तो शुक्रवार के दिन से एक प्रयोग भी शुरू कर सकते हैं। इसके लिए शुक्रवार की सुबह स्नान आदि कर ताजी रोटी लेकर मां दुर्गा के मंदिर जायें। फिर मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने खड़े होकर वह रोटी अपने सिर से 21 बार वार लें। इस दौरान आपको ‘ऊँ दुर्भाग्यनाशिनि दुं दु्र्गायै नम:’ मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करना है। इसके बाद मां के सामने रोटी रखकर दीपक जलायें और विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा करें। फिर, यह रोटी किसी कुत्ते को खिला दें। इस उपाय को करने से व्यक्ति का दुर्भाग्य खत्म होता है और किस्मत जाग उठती है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates