– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Dharm adhyatm: रविवार के दिन पूरे विधि-विधान से करें भगवान सूर्य देव की पूजा, पूरी होंगी मनोकामनाएं

IMG 20231125 WA0007

Share this:

dharm, religious, Dharma-Karma, dharm adhyatm, Spirituality, Astrology, Sunday prayer, Surya ki Puja Archana : हिन्दू धर्म में वार अर्थात दिन का विशेष महत्त्व होता है। माना जाता है कि हर एक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। इसी क्रम में रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित है। सनातन धर्म में मान्यता है कि सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। यह सभी ग्रहों में सबसे बलवान होते हैं। इस दिन भगवान सूर्य की विधि-विधान से पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही रविवार के दिन मां लक्ष्मी की भी आराधना करना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि रविवार के दिन कुछ उपाय करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और हर मनोकामना पूरी करती हैं।

रविवार के उपाय 

ज्योतिष के अनुसार कुंडली में सूर्य देव की स्थिति मजबूत होने से व्यक्ति को सुख, सम्पत्ति व यश की प्राप्ति होती है। बिगड़े काम भी बनने लगते हैं। कुछ उपायों की मदद से जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। आइए, जानते हैं, वे कौन-कौन से उपाय हैं…

सूर्य मजबूत होने से सुख- संपत्ति, यश की होती है प्राप्ति 

 रविवार के दिन रोज सुबह उठ कर स्नान करके सूर्य देवता को अर्घ्य देना चाहिए। अर्घ्य देते हुए इस मंत्र का उच्चारण अवश्य करना चाहिए ‘ओम सूर्याय नमः ओम वासुदेवाय नमः, ओम आदित्याय नमः’ इससे सूर्य देवता प्रसन्न होकर हर मनोकामना को पूरी करते हैं।

IMG 20231125 WA0006

देसी घी का जलायें दीपक

इसके अलावा रविवार के दिन अपने घर के बाहरी दरवाजे की दोनों तरफ देसी घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में वास करती हैं। यह दिन भी माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अच्छा दिन माना जाता है।

तुलसी के पौधे में चढ़ायें जल

रविवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद तुलसी के पौधे में भी जल अवश्य चढ़ाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती हैं और मनोवांछित फल अपने भक्तों को देती हैं।

इन चीजों का करें दान

रविवार का दिन दान करने के लिए भी शुभ दिन माना जाता है। इस दिन गुड़, दूध, चावल व कपड़ा का दान करने से भी सूर्य देवता प्रसन्न होते हैं। इस दिन दान का भी विशेष महत्त्व है।

अवश्य लगायें चंदन का तिलक

रविवार के दिन चंदन का तिलक अवश्य लगाना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है और महालक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। इसके साथ ही लाल कपड़ा अवश्य शरीर में धारण करना चाहिए।

Share this:




Related Updates


Latest Updates