– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Dharm adhyatm : धनतेरस को हो रहा शशि योग का निर्माण !, जानिए धनतेरस पर किन चीजों को खरीदने से होता है लाभ, इन राशियों के लिए धनतेरस शुभ

IMG 20231109 WA0006

Share this:

धन त्रयोदशी को होती है भगवान धनवंतरी और मां लक्ष्मी के साथ धन के देवता कुबेरजी की पूजा, सोने-चांदी के अलावा बर्तन खरीदने की भी है परम्परा

Dhanteras, dhanvantari, Dhanteras ka mahatva, Dhanteras mein kya kharide kya nahin, Dharma-Karma, Spirituality, Astrology, Dharm- adhyatm, dharm adhyatm, religious : “ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय, धन धन्याधिपतये धन धान्य समृद्धि मे देहि दापय स्वाहा।”

धनतेरस कार्तिक मास की कृष्‍ण त्रयोदशी तिथि को मनायी जाती है। इसे धन त्रयोदशी भी कहा जाता है। इस दिन भगवान धनवंतरी और मां लक्ष्मी के साथ धन के देवता कुबेरजी की पूजा की जाती है। इस दिन सोने-चांदी के अलावा बर्तन खरीदने की भी परम्परा है। साथ ही, इस दिन घर में झाड़ू खरीद कर लाना भी बहुत शुभ होता है।  ज्योतिषियों की मानें, तो धनतेरस पर इस बार एक शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान शुक्र कन्या राशि में मौजूद रहेंगे। वहीं, चन्द्रमा भी कन्या राशि में ही विराजमान होंगे। ऐसे में शशि योग का निर्माण हो रहा है। जानें इस दौरान कौन-सी राशियां लकी रहनेवाली हैं। इस बार धनतेरस का त्योहार 10 नवम्बर के दिन पड़ रहा है। इस दिन ग्रहों की चाल से कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। धनतेरस पर शुक्र और चंद्रमा के कन्या राशि में विराजमान होने से शशि योग का निर्माण होता है। 30 साल के बाद शनि धनतेरस पर अपनी ही मूलत्रिकोण राशि कुम्भ में मार्गी रहेंगे। इस कारण राशिवालों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायी रहनेवाला है।

वृषभ राशि वालों के लिए धनतेरस का दिन बहुत शुभ 

वृषभ राशि वालों के लिए धनतेरस का दिन बहुत शुभ 

फलदायी रहनेवाला है। इस दिन असीमित मात्रा में धन की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही, नौकरीपेशा लोगों को भी सम्बन्धित करियर में नये और अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में लोग आपके काम और आत्मविश्वास से प्रभावित होंगे। इस समय फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इस समय आर्थिक रूप से समृद्ध महसूस करेंगे। मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। इस राशि के जातकों को अचानक से खूब सारा धन लाभ होगा। यदि आप खुद का व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह समय अनुकूल है। अचानक से धन लाभ होगा। वहीं, दूसरी ओर आपका अटका हुआ कार्य या गतिविधि में आपको गति मिलेगी। इसके अलावा जिन कार्यों को करने की योजना बना रहे हैं, उनमें निश्चित सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसायियों के लिए भी यह समय लाभदायी है।

इस बार धनतेरस कन्या राशिवालों को भी अपार धन और समृद्धि प्रदान करेगा। कन्या राशिवालों पर इस बार खूब धन बरसेगा। नौकरीपेशा लोगों को वेतन में वृद्धि मिलेगी। पदोन्नति के लिए यह समय सबसे अच्छा है। व्यापारियों को इस समय कई शुभ अवसरों की प्राप्ति होगी। दीवाली पर मां लक्ष्मी का आगमन होगा। यदि आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो इस दिशा में आप शुरुआत कर सकते हैं। इस अवधि नें सफलता मिलने की सम्भावना है। कार्यस्थल पर हर कोई आपके काम से प्रभावित होगा। इस समय सहकर्मियों और वरिष्छ नागरिकों की सहायता मिलेगी।

तुला राशिवालों के लिए यह समय बेहद भाग्यशाली

इसी तरह तुला राशिवालों के लिए यह समय बेहद भाग्यशाली साबित होनेवाला है। इस अवधि में फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की पूरी उम्मीद है। यदि उधार दिया पैसा वापस नहीं मिला है, तो इस समय आपको पैसा वापस मिल सकता है। व्यापारियों के लिए यह समय अधिक मुनाफा पहुंचायेगा। इतना ही नहीं, आपके दाम्पत्य जीवन में सुख-शांति का आगमन होगा। पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल बना रहेगा। इस धनतेरस आपको ढेर सारे लाभ मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को मनचाही नौकरी मिल सकती है।

इस बार धनतेरस पर शुभ योग बन रहा है। अतः, मकर राशिवालों को धन और बरकत के योग बनते दिख रहे हैं। इस समय बड़ी मात्रा में लाभ होगा। इस अवधि में इन जातकों की प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। कार्यस्थल और आपके आसपास लोग आपका ज्यादा सम्मान करेंगे। इतना ही नहीं, नौकरी पेशा लोगों के लिए प्रमोशन के योग बनते नजर आ रहे हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से खूब पैसा पायेंगे। बचत करने में भी वृद्धि होगी।

धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का है विशेष महत्त्‍व

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने का विशेष महत्त्‍व होता है। मान्‍यता है कि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीद कर घर में लाने से मां लक्ष्‍मी बहुत प्रसन्‍न होती हैं और आपके घर में वास करती हैं। इसके पीछे ऐसा कहा जाता है कि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीद कर लाने से आपके घर में साल भर बरकत रहती है और कभी भी धन की कमी नहीं होती। आइए, विस्‍तार से जानते हैं…

धनतेरस पर क्‍यों खरीदा जाती है झाड़ू?

धनतेरस पर सोना-चांदी बर्तन के साथ ही अधिकतर लोग हर साल झाड़ू भी खरीद कर लाते हैं। मत्‍स्‍य पुराण में इस सम्बन्ध में बताया गया है कि झाड़ू मां लक्ष्‍मी का प्रतीक है और इसे धनतेरस के दिन घर में लाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और मां लक्ष्‍मी आपसे प्रसन्‍न होकर आपके घर में वास करती हैं। कहते हैं, धनतेरस के दिन झाड़ू घर में लाने से आपको पूरे साल हर कार्य में सफलता मिलती है और आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। सभी प्रकार की आर्थिक परेशानियां दूर रहती हैं। इस दिन आपको फूल झाड़ू और सींक की झाड़ू दोनों खरीद कर लानी चाहिए। ध्‍यान रखें कि कभी भी इन दोनों झाड़ुओं को एक साथ न रखें।

धनतेरस पर इन बातों का रखें ध्‍यान

धनतेरस पर झाड़ू खरीद कर लाने के बाद सबसे पहले मां लक्ष्‍मी की पूजा करें और उसके बाद झाड़ू पर सफेद धागा बांध दें। ऐसा करने से आपके ऊपर मां लक्ष्‍मी की कृपा बनी रहती है। ध्‍यान रखें कि झाड़ू को सदैव ही साफ हाथ से छुएं। भूल कर भी अपवित्र शरीर से झाड़ू को स्‍पर्श न करें। ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी नाराज हो जाती हैं और आप आर्थिक संकट से घिरने लगते हैं। झाड़ू को कभी भी खड़ा करके न रखें। ऐसा करना अशुभ मानते हैं। इसे हमेशा सही तरीके से रखें। घर में झाड़ू सदैव ऐसे स्‍थान पर रखनी चाहिए कि कभी भी बाहर से आनेवाले किसी व्‍यक्ति की झाड़ू नजर नहीं पड़े। धनतेरस से पहले साफ-सफाई करने के साथ ही पुरानी झाड़ू घर से हटा देनी चाहिए। पुरानी झाड़ू हटा कर उसके स्‍थान पर नयी झाड़ू रखें।

Share this:




Related Updates


Latest Updates