– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Dhoni’s Popularity : फ्लाइट में धोनी को एयर होस्टेस ने दिया यह गिफ्ट तो…

IMG 20230626 WA0003

Share this:

Team India Ex. captain Too Popular To Any One, Air Hostess Gifted Him Chocolates, Video Viral: टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी एक खिलाड़ी के रूप में ही नहीं एक अच्छे इंसान के रूप में भी खूब चर्चित रहते हैं। उनके प्रति फैंस की दीवानगी सिर चढ़कर बोलती है। बेशक क्रिकेट की दुनिया के महान खिलाड़ी एमएस धोनी जहां जाते हैं, उनके फैंस उन्हें घेर लेते हैं और कुछ न कुछ ऐसा करते हैं, जो उदाहरण बन जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी अपनी पत्नी के साथ फ्लाइट में सफर करते नजर आ रहे हैं और उनकी एक फैन सरप्राइज करने पहुंच जाती है। यह फैन और कोई नहीं, बल्कि फ्लाइट की एक एयर होस्टेस है।

फैंस की भावनाओं की स्टोरी कद्र करते हैं धोनी

ट्विटर पर शेयर हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ फ्लाइट की इकोनॉमी क्लास में बैठे हैं। बीच सफर में एयर होस्टेस चॉकलेट्स से भरी एक ट्रे लेकर धोनी के पास पहुंचती है और उन्हें ये गिफ्ट ऑफर करती है। धोनी अपनी इस फैन की भावनाओं की क्रद करते हैं और ट्रे में से डेट्स यानी खजूर का एक पैकेट उठा लेते हैं। फैन कागज पर लिख कर एक नोट भी धोनी को देती है। हालांकि धोनी चॉकलेट्स नहीं लेते और मुस्कुरा कर एयर होस्टेस को ये लौटा देते हैं। अक्सर धोनी को फ्लाइट में अपने टैब पर कैंडी क्रश खेलते हुए भी देखा जाता है और इंटरनेट पर शेयर होने के बाद अब इसे लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। वीडियो पर कमेंट करते हुए लोग कह रहे हैं कि वाह.. धोनी भी ये गेम खेलते हैं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates