– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

गैंगस्टर अमन के गुर्गों को नहीं है पुलिस का खौफ, बोकारो में अकेले नहीं गर्लफ्रेंड के साथ रहते हैं मौज से

IMG 20230531 WA0007

Share this:

Dhanbad news, Dhanbad crime news, Bokaro news Bokaro crime news, criminal Aman Singh gang : हजारीबाग जेल में बंद रहने के बाद भी कुख्यात शूटर अमन सिंह पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। भले ही वह हजारीबाग जेल में बंद है, लेकिन उसके गुर्गे उसके इशारे पर हर घटना को अंजाम देने के लिए तैयार बैठे हैं। उसके गुर्गे धनबाद – बोकारो में फैले हुए हैं। इनका काम रंगदारी वसूलना और अमन सिंह के इशारे पर लोगों को धमकाना है। अभी हाल में ही बोकारो के हरला थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी करके कई लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें चार युवतियां और महिलाएं भी शामिल हैं। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि अमन सिंह के गुर्गे अपने साथ अपनी गर्लफ्रेंड को भी रखते हैं और मौज से बोकारो में रहते हैं। गिरफ्तार किए गए सभी लोगों से पुलिस फिलहाल राजगंज थाने में अलग-अलग पूछताछ कर रही है। बता दें कि धनबाद पुलिस की एक विशेष टीम ने बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर – 9 से शूटर अमन सिंह गिरोह के छोटू और वैभव यादव सहित अन्य को पकड़कर धनबाद लाई है। पकड़े गए लोगों में चार युवतियां व महिलाएं भी शामिल हैं।

गैंग के बारे में पुलिस ने जुटाई कई जानकारी

पूछताछ के दौरान पुलिस को इस गैंग से संबंधित बहुत सारी जानकारियां प्राप्त हुईं हैं। लेकिन वे अभी सार्वजनिक करने से बच रही है। छापेमारी में पकड़ा गये छोटू नामक युवक के बारे में जानकारी मिली है कि वह गैंग का मुख्य सदस्य है। वह व्यवसायियों और कारोबारियों को फोन करके रंगदारी मांगता था। धनबाद पुलिस ने साइबर थाने की मदद से इन आरोपियों को पकड़ लिया है। वरीय पुलिस अधिकारियों द्वारा धनबाद जिले में इन लोगों से नियमित पूछताछ की जा रही है और पूरी जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। तकनीकी सेल के माध्यम से पता चला कि अमन गिरोह के सदस्य बोकारो में छिपकर एक गैंग ऑपरेट कर रहे हैं। बता दें कि 3 दिन पहले बोकारो के हरला थाने की पुलिस के साथ धनबाद थाने की पुलिस ने छापेमारी की और इन लोगों को पकड़ा।

धनबाद में क्राइम के लिए बोकारो से आते हैं शूटर

पुलिस द्वारा पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर धनबाद और बोकारो में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। चल रही है. गिरोह के पकड़े जाने के बाद इस बात का भी खुलासा हो गया है कि आखिर अमन सिंह के लोग जिन घटनाओं को अंजाम देते थे। उनके लिए शूटर बोकारो से ही क्यों आते थे। पता चला है कि अमन सिंह गिरोह के शूटर बोकारो में ही रहते हैं और धनबाद में जब फायरिंग करनी होती थी तो वहां से चले आते थे और घटना को अंजाम देकर पुनः बोकारो पहुंच जाते थे। बता दें कि पिछले कई वर्षों से अमन गैंग पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार पुलिस गैंग के तह तक पहुंच कर इसे समाप्त करेगी।

Share this:




Related Updates


Latest Updates