– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Geo politics : अमेरिका रूस पर कभी भी कर सकता है air strike, संयुक्त ऑपरेशनल फोर्स की तैयारी

IMG 20240307 WA0005 1

Share this:

international news, Geo politics, America can do air strike on Russia anytime, preparation of joint operational force, Global News : अमेरिका-यूरोप रूस को पूरी तरह से बर्बाद करने का प्लान बना रहे हैं। अमेरिका और पश्चिमी देश एक साथ मिलकर रूस पर आक्रमण कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि रूस के खिलाफ सहयोगी देशों के साथ अमेरिका सैन्य गठबंधन बना सकता है। इसके साथ ही सैन्य गठबंधन की तरफ से रूस पर एयर स्ट्राइक किए जाने की बात भी सामने आ रही है। रूसी रणनीतिकार भी संभावित हमले की आशंका जता रहे हैं। यूक्रेन के बहाने रूस पर पश्चिमी हमले की आशंका है। वहीं रूस जर्मनी के खिलाफ भी रणनीति बनाने में जुटा हुआ है। 

अमेरिका और यूरोप तैयार करेंगे फोर्स

अमेरिका और यूरोप ज्वाइंट ऑपरेशनल फोर्स को तैयार करेंगे। रूस के सैन्य ठिकानों पर फाइटर जेट से हमला किया जा सकता है। इसके साथ ही मिसाइलों से रूस के रणनीतिक ठिकानों को ध्वस्त करने की योजना है। साथ ही यूरोप में रूस के बढ़ते दखल से पश्चिमी देशों में चिता है। 

अमेरिका-रूस की दुश्मनी का नया अध्याय

रूस और चीन के गठजोड़ को तोड़ने की इसे अमेरिकी कोशिश बताया जा रहा है। अमेरिकी थिंक टैंक रूस को सबसे बड़ा दुश्मन मानते हैं। यूक्रेन युद्ध के बाद रूस ने यूरोप पर दबाव बनाया। पुतिन की परमाणु बम की धमकी के बाद समीकरण बदल गए हैं और यूरोप पर रूसी दबाव को अमेरिका अपने हितों के खिलाफ मानता है। हालांकि यूरोप को सुरक्षित रखने के लिए अमेरिका रूस को टारगेट कर सकता है। लेकिन अमेरिका का रूस पर सीधा अटैक विश्व युद्ध को सीधा निमंत्रण हो सकता है। ये दावा खुद रूस के रक्षा मंत्रालय की तरफ से किया गया है। रूस के रक्षा मंत्रालय के स्ट्रैटजिक मामलों के ऑफिसियल मैगजीन में इस बात पर विस्तार से चर्चा की गई है कि अमेरिका अपने सहयोगी देशों के साथ ज्वाइंट ऑपरेशनल फोर्स बना सकता है। उससे अचानक तेज ग्लोबल स्ट्राइक रह सकता है। जिसमें फाइटर जेट का इस्तेमाल हो सकता है। 

Share this:




Related Updates


Latest Updates