– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Good job : श्री सर्वेश्वरी समूह रांची ने सिमडेगा में किया 405 पौधों का किया रोपण और वितरण

IMG 20230730 WA0010

Share this:

Ranchi news, simdega news, kolebira news, Shri sarveshwari samuh Ranchi : श्री सर्वेश्वरी समूह – शाखा रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, रांची) के तत्वावधान में “सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान” वर्ष – 2023 के दूसरे चरण का आयोजन सिमडेगा जिला अन्तर्गत कोलेबिरा प्रखण्ड की अघरमा पंचायत के जुरकेला ग्राम में किया गया। 30 जुलाई रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में आम, अमरूद, मोहगनी, सागवान, आंवला, जामुन, बेल इत्यादि के 405 पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया।

औघड़ गुरुपद सम्भव राम की मौजूदगी में हुआ आयोजन

समस्त कार्यक्रम श्री सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद सम्भव राम जी की कृपामयी उपस्थिति में सम्पन्न किये गये। कार्यक्रम की शुरुआत पूज्यपाद बाबा जी द्वारा विधिवत आरती-पूजन कर के की गयी। तत्पश्चात पूज्यपाद बाबा जी के कर कमलों द्वारा बेल के पौधे का रोपण भी किया गया। उसके बाद समूह सदस्यों द्वारा लगभग 65 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में जुरकेला ग्राम के ग्रामीण बंधुओं के बीच एक लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें श्री सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देते हुए समूह द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में भी ग्रामीण बंधुओं को अवगत कराया गया। साथ ही, वृक्षों की कमी से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में अवगत करते हुए वृक्षों के बचाव के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। गोष्ठी के बाद ग्रामीण बंधुओं के बीच लगभग 340 पौधों का वितरण किया गया।

जन सेवा में अग्रणी भूमिका निभाता है श्री सर्वेश्वरी समूह

ज्ञातव्य है कि श्री सर्वेश्वरी समूह एक विश्व स्तरीय सामाजिक एवं धार्मिक संस्था है, जो अनेक जनकल्याण के कार्यक्रम लगातार करती रहती है। जनसेवा के लिए श्री सर्वेश्वरी समूह का नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। ‘सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान’ उन्हीं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में से एक है, जिन्हें पूरी वर्षा ऋतु में चलाया जायेगा। इस वृहद वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से लोगों को वृक्ष लगाने एवं वृक्षों को बचाने के प्रति भी जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि आज के कार्यक्रम के पूर्व गुमला जिले के गंगड़ा ग्राम में भी समूह शाखा द्वारा 319 पौधों का रोपण एवं वितरण किया जा चुका है। कार्यक्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह के रांची, गुमला, जशपुर एवं सिमडेगा शाखा से लगभग 50 श्रद्धालु-सदस्यगण सम्मिलित हुए।

Share this:




Related Updates


Latest Updates