– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Ranchi : श्री सर्वेश्वरी समूह रांची ने गुमला में किया 380 पौधों का रोपण और वितरण  

plantation

Share this:

Ranchi news, Shri sarveshwari samuh, Gumla news, plantation : श्री सर्वेश्वरी समूह – शाखा रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, रांची) के तत्त्वावधान में 10 सितम्बर को ‘सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान : वर्ष – 2023’ के आठवें चरण का आयोजन गुमला जिले के डोम्बा  ग्राम की भरनो पंचायत में किया गया। कार्यक्रम में आम, अमरूद, मोहगनी, गुलमोहर, करंज, महुआ, कुसुम इत्यादि के 380 पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया। विधिवत आरती-पूजन के बाद स्थानीय ग्रामीण नेहरू उरांव के बागान में 100 पौधे एवं कुंवरचंद उरांव के बागान में भी समूह सदस्यों द्वारा 55 पौधों का रोपण किया गया। उसके पश्चात ग्रामीण बंधुओं के बीच एक लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें श्री सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देते हुए समूह द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में भी ग्रामीण बंधुओं को अवगत कराया गया। साथ ही, वृक्षों की कमी से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में अवगत करते हुए वृक्षों के बचाव के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। 

पौधारोपण का यह हुआ असर

गोष्ठी में बताया गया कि समूह के जशपुर (छत्तीसगढ़) स्थित ब्रह्मनिष्ठालय सोगड़ा आश्रम के बागान में एक बोरवेल (नलकूप) लगाया गया था, जिसमें पानी नहीं निकला। बागान में अन्य स्त्रोत से वृक्षरोपण किया गया और सात-आठ वर्ष बाद जब वृक्ष बड़े हो गये, तो उसी नलकूप में अपने आप पानी निकल आया। इससे यह सिद्ध हुआ कि वृक्ष बस पर्यावरण संतुलन ही नहीं, बल्कि जल संरक्षण में भी सहायक होते हैं। गोष्ठी के बाद ग्रामीण बंधुओं के बीच 225 पौधों का वितरण किया गया। 

वृक्ष बचाने और लगाने के लिए जागरूकता अभियान

‘सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान’ के माध्यम से लोगों को वृक्ष लगाने एवं वृक्षों को बचाने के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। ‘सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान – वर्ष 2023’ के अन्तर्गत शाखा रांची द्वारा कुल आठ चरण का आयोजन किया गया। इसमें गुमला जिले के गंगड़ा, कोइन्जारा, भरनो एवं डोम्बा ग्राम, सिमडेगा जिले के जुरकेला, रांची जिले के गुडू, राजाडेरा, पोड़ा ग्राम एवं खूंटी जिले के कर्रा स्थित लुद्रू ग्राम में कुल 2810 पौधों का रोपण सह वितरण किया गया।

कार्यक्रम में डोम्बा से लालदेव उरांव, बालदेव उरांव, राजेन्द्र उरांव, सोमारी उरांव एवं किरण उरांव का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

इनका रहा योगदान

श्री सर्वेश्वरी समूह – शाखा रांची की ओर से  राधेशयम सिंह, शशिभूषण मिश्रा, अरुण सिंह, नवल किशोर सिंह, समरेन्द्र सिंह, राधा मोहन मिश्रा, भानु प्रताप नाथ शाहदेव, उदय नारायण पाण्डेय, सुनील सिंह, शम्भु शंकर षाड़ंगी, श्रवण शर्मा, हिमांशु ठाकुर, गौरीशंकर षाड़ंगी, गंगाधर नाथ शाहदेव, सुधांशु ठाकुर, प्रताप आदित्य नाथ शाहदेव, अंजनी सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, रवीन्द्र साहू, सागर सिंह, उदित सिंह, मानवेन्द्र नाथ शाहदेव, रवीन्द्र उरांव, शिवेन्द्र राय, विकास कुमार, सौरव कुमार, शशि साहू, नागदमनी नाथ शाहदेव, यदुनाथ शाहदेव के साथ लगभग 30 श्रद्धालु-सदस्यगण शामिल हुए।

9b414e54 b6d2 41df 9399 08703d7517c3 scaled

Share this:




Related Updates


Latest Updates