– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Health tips : गर्भावस्था में खतरनाक हो सकता है सोडा और कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन !

pregnancy 2

Share this:

Health tips: Consumption of soda and cold drinks can be dangerous during pregnancy!, health alert, women health : गर्भावस्था में खान-पान में सावधानी आवश्यक है। यह एक ऐसी अवस्था है, जब महिला को अपना अधिक ध्यान रखना पड़ता है। ऐसा कहा जाता है कि गर्भावस्था में महिला को दो लोगों के लिए खाना चाहिए। हालांकि, इस दौरान तरह-तरह की फूड क्रेविंग्स होना स्वाभाविक है। गर्भावस्था में अक्सर महिलाओं को कई अजीब तरह की क्रेविंग होती है। कुछ महिलाएं गर्भावस्था में सोडा और कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करती हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि गर्भावस्था में सोडा और कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन हानिकारक हो सकता है। आइए, जानते हैं कैसे… 

दिमागी विकास के लिए हानिकारक

harmful for brain development

गर्भ में बच्चे का सिर्फ शारीरिक विकास ही नहीं होता है, बल्कि यह मस्तिष्क को भी नुकसान पहुंचा सकता है। अध्ययनों में यह बात सामने आयी है कि गर्भावस्था में सोडा का सेवन करने से बच्चे के मानसिक विकास पर असर पड़ सकता है। ऐसे बच्चों का सही तरह से मानसिक विकास नहीं हो पाता है।

नुकसानदायक है कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन

Consumption of cold drinks is harmful

गर्भावस्था में कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन मुख्य रूप से इसलिए नुकसानदायक माना गया है, क्योंकि इसमें कैफीन की काफी अधिक मात्रा होती है। कैफीन का अधिक सेवन सेहत के लिए अनुचित है। इतना ही नहीं, इससे महिलाओं को गर्भावस्था में अनिद्रा की समस्या भी पैदा कर सकता है। यह शरीर में पानी की कमी की वजह भी बन सकता है।

बढ़ जाता है शुगर काउंट

Sugar count increases

कोल्ड ड्रिंक्स में चीनी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जिसके कारण गर्भावस्था में इसका सेवन करना बेहद खतरनाक हो सकता है। कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करने से महिला को शुगर की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं, इससे महिला को गर्भपात भी हो सकता है।  

हड्डियों को हो सकता है नुकसान

Bones may be damaged

गर्भावस्था में कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन इसलिए भी हानिकारक माना जाता है, क्योंकि इससे महिला की हड्डियों को नुकसान हो सकता है। दरअसल, कोल्ड ड्रिंक्स में फाॅस्फोरिक एसिड पाया जाता है, जो हड्डियों के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे जन्म लेनेवाले बच्चे की हड्डियां भी कमजोर हो सकती हैं।  

नहीं होते पोषक तत्त्व

no nutrients

कोल्ड ड्रिंक्स में किसी भी तरह के पोषक तत्त्व नहीं होते हैं, इसलिए गर्भावस्था में इसके सेवन से आपको किसी तरह का लाभ नहीं होता है। बेहतर होगा कि आप गर्भावस्था में कोल्ड ड्रिंक्स के स्थान पर नारियल पानी, फलों के रस व नींबू पानी आदि का सेवन करें।

Share this:




Related Updates


Latest Updates