– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 20 दिसंबर 2023 का राशिफल और पंचांग पढ़ें

IMG 20231219 WA0002

Share this:

Rashifal 20 December 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 20 दिसंबर 2023 को बुधवार है। आज का दिन गणेश जी को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले पंचांग, फिर राशिफल का विवरण।

20 दिसंबर 2023 दिन बुधवार का पंचांग  

मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष अष्टमी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), मार्गशीर्ष। अष्टमी तिथि 11:14 AM तक उपरांत नवमी। नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा 10:58 PM तक उपरांत रेवती। व्यातीपात योग 03:56 PM तक, उसके बाद वरीयान योग। करण बव 11:14 AM तक, बाद बालव 10:24 PM तक, बाद कौलव। दिसंबर 20 बुधवार को राहु 12:24 PM से 01:43 PM तक है।चन्द्रमा मीन राशि पर संचार करेगा।

20 दिसंबर 2023  का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा। आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्यों के पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके  व्यापार के लिए लाभदायक रहेगी। आज आपको अपने करियर में तरक्की देखने को मिलेगी। यदि आप प्राइवेट नौकरी में कार्यरत हैं, तो आपको कोई दूसरा अच्छा ऑफर मिल सकता है, जिसमें आपको वेतन वृद्धि तथा पदोन्नति प्राप्त होगी। सायंकाल के समय आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज नए निवेश करने का सही समय है। बेरोजगार लोगों के लिए दिन अच्छा हो सकता है। काम की जगह चल रहे षड़यंत्र की वजह से आपका थोड़ा नुकसान होने की आशंका बन रही है। बेकार के विवादों से दूर रहना ही आपके लिए ठीक होगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। आने वाले समय में आपको अपने हर कार्य में बड़ी सफलता प्राप्त होगी। दाम्पत्य जीवन में चल रहा मन मुटाव आज समाप्त हो जायेगा। 

♊ मिथुन:( क, छ व घ Gemini Daily Horoscope) : आज पारिवारिक स्तर पर खुशियों में वृद्धि होगी, लेकिन छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने की आदत से आपकी खुशियों पर पानी फिर सकता है। बेहतर होगा आज के दिन गुस्सा करने से बचें। दूसरे लोगों से मिलना-जुलना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। दूसरे शहर की यात्रा के योग बन रहा है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को आज सफलता मिलेगी। किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आएगा।

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। यदि आपका कोई भूमि वाहन अथवा जमीन जायदाद से संबंधित कोई मामला कोर्ट में चल रहा है, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिसके कारण परिवार के सदस्यों द्वारा आपको संपत्ति प्राप्त होगी, लेकिन यदि आप किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। आपकी वाहन की खराबी के कारण धन खर्च बढ़ सकता है। आज परिवार के छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइश कर सकते हैं।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज आपको अपना सच्चा प्यार मिलने की संभावना है। रचनात्मक कार्यों में बढ़ोतरी होगी। अपने काम से संबंधित प्रगति देखकर सुकून मिलेगा, लेकिन अपेक्षा के अनुसार न होने की वजह से थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध टूटने का डर रह सकता है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स अपने पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोचेंगे। रुके हुए धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। 

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) :  आज घर परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी।  इस राशि के कपड़ा व्यापार से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। आज आप पार्टनरशिप में कोई काम शुरू करने का मन बनायेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी काम में माता-पिता से ली गई सलाह आपके लिए लाभदायक होगी। भाई-बहनों के साथ भी आपके रिश्ते बेहतर होंगे। वाहन लेने का मन बनायेंगे। लवमेट्स को अचानक कोई सरप्राइज मिलेगा।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :आज का दिन आपको मानसिक शांति देने वाला रहेगा, क्योंकि यदि आपके माता-पिता में से किसी को कोई शारीरिक कष्ट है, तो आज आपको  उसमें राहत मिलती दिख रही है, जिसके कारण आपके मन में परेशानियां खत्म होंगी। यदि आप अपने किसी जमीन जायदाद से जुड़े मुद्दे को लेकर परेशान हैं, तो उसमें भी आज आपको कोई संतोषजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में आवेदन किया था, तो आज उसका परिणाम आ सकता है, जिसमें उन्हें सफलता मिलेगी। 

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज कोई नया काम हाथ में लेने के पहले पुराना काम निपटाने की कोशिश करें। व्यापारियों के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि होगी और नए रास्ते भी खुलेंगे। आंखों से संबंधित रोगों से अलर्ट रहें। इस राशि के संगीत से जुड़े लोगों को कोई बड़ा ऑफर मिलने का योग बन रहा है। आज आप अपने रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। अगर आपने खुद पर नियंत्रण नहीं रखा तो नुकसान हो सकता है। आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। परिवार के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने जायेंगे। इस राशि के सॉफ्टवेयर इंजीनियर के लिए आज का दिन फेवरेबल है। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगी। इस राशि के जो विद्यार्थी घर से दूर रहकर कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करने से बचें। आज किसी पुराने दोस्त से फ़ोन पर देर तक बात होगी।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से कार्य करने के लिए रहेगा। आज आप किसी नए व्यवसाय कि शुरुआत करेंगे, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी। पारिवारिक जीवन में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो आज आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। आज आप अपने परिवार के किसी विवाह योग सदस्य के लिए किसी परिचित से बातचीत कर सकते हैं और विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगवा सकते हैं। आज आप अपने माता पिता से आशीर्वाद लेकर जिस कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज रिश्तेदारी की कोई पुरानी समस्या सुलझ सकती है। ज्यादा उत्साह में काम करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा लेकिन स्थितियां आपके पक्ष में नहीं रहेंगी। विदेश से व्यापार करने वालों के लिए सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। लोगों के मन में आपके लिए कोई गलतफहमी भी हो सकती है। आज आप अपना पराक्रम बढ़ा हुआ महसूस करेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नये प्लान बनायेंगे।

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज मेहनत के बल पर आपको धन लाभ होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ेगा। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखें, आपके लिये अच्छा होगा। संतान के साथ समय बिताने से आपको ख़ुशी मिलेगी। आपके ऊपर कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेगी, लेकिन आप सब चीज़ों को अच्छे से मैनेज कर लेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। 

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates