– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

आईपीएल में अब तक के सबसे महंगे बिके स्टार्क

ipl 2024 1

Share this:

24.75 करोड़ में KKR ने खरीदा, 20.50 करोड़ में बिके कमिंस का रिकॉर्ड डेढ़ घंटे में टूटा

Mitchell Starc was the most expensive seller ever in IPL, Dubai news, cricket news IPL 2024 : इंडियन प्रीमियर लीग का मिनी आक्शन 

(mini auction) दुबई में खबर लिखे जाने तक चल रहा था। आस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ( Mitchell Starc) आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें 24.75 करोड़ रुपये में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा, उनके लिए गुजरात ने भी आखिर तक बोली लगाई। इसी आक्शन में आस्ट्रेलिया के पैट कमिंस 20.50 करोड़ रुपए में बिके। उन्हें स्टार्क से डेढ़ घंटे पहले ही सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा था। हर्षल पटेल इस आक्शन में सबसे महंगे भारतीय प्लेयर बने। उन्हें 11.75 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा।

21 प्लयेर्स बिके, कोलकाता में 09 प्लेयर्स की जगह खाली

अब तक 21 प्लेयर्स बिक चुके हैं, 14 विदेशी और 7 भारतीय खिलाड़ियों को खरीदार मिला। 10 टीमों में अब भी 56 प्लेयर्स की जगह खाली है। गुजरात के पास अब भी सबसे ज्यादा 31.85 करोड़ रुपए का पर्स है। कोलकाता नाइट राइडर्स में 9 प्लेयर्स की जगह खाली है और उनके पास 6.95 करोड़ रुपए ही बचे हैं।

सेट-5 में सभी स्पिनर्स अनसोल्ड

सेट-5 में विदेशी स्पिनर्स के नाम आए, एक को भी खरीदार नहीं मिला। इसमें अफगानिस्तान के वकार सलामखील, इंग्लैंड आदिल रशीद, वेस्टइंडीज के अकील हुसैन, साउथ अफ्रीका के तबरेज शम्सी, न्यूजीलैंड के ईश सोढी और अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई।

सेट-3 में 2 ही प्लेयर्स बिके

विकेटकीपर के सेट-3 में 5 प्लेयर्स के नाम आए, लेकिन 2 को ही खरीदार मिला। ट्रिस्टन स्टब्स को 50 लाख रुपए में दिल्ली ने खरीदा। वहीं केएस भरत को भी 50 लाख रुपए में ही कोलकाता ने खरीदा। फिल सॉल्ट, जोश इंग्लिस और कुसल मेंडिस अनसोल्ड रहे।

किस बेस प्राइस में कितने खिलाड़ी

2 करोड़ आक्शन का सबसे बड़ी बेस प्राइस है, इसमें 23 प्लेयर्स हैं। 1.50 करोड़ की बेस प्राइस में 13 और एक करोड़ में 14 प्लेयर्स के नाम हैं। 

मल्लिका सागर हैं आक्शनर

कढछ के लिए अब तक 16 बार आक्शन हुए। हर बार पुरुष आक्शनर ने ही नीलामी करवाई। अब तक रिचर्ड मैडली और ह्यूज एडमीड्स ने आक्शन होस्ट किया है। इस बार मल्लिका सागर आक्शन होस्ट कर रही हैं। उन्होंने विमेंस प्रीमियर लीग में दोनों सीजन के आक्शन होस्ट किए। कढछ आॅक्शन में कई अनकैप्ड खिलाड़ी भी चौंका कर करोड़पति बन जाते हैं। टीमें इन प्लेयर्स को उनके घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन के आधार पर चुन लेती हैं। कृष्णप्पा गौतम, शाहरुख खान, शिवम मावी जैसे अनकैप्ड स्टार्स तो 6 करोड़ से ज्यादा में बिक चुके हैं। इस बार भी ऐसे ही कुछ अनकैप्ड स्टार्स करोड़पति बन सकते हैं। टॉप-10 अनकैप्ड प्लेयर्स के बारे में पढ़िए…

आक्शन में टूटा 20 करोड़ का बैरियर

आक्शन में 10 टीमों के पास 262.95 करोड़ रुपए बचे हुए हैं। इनमें गुजरात, हैदराबाद, कोलकाता और चेन्नई 30 करोड़ रुपए से ज्यादा लेकर आॅक्शन में उतरेंगी। आसार हैं कि इन्हीं में से किसी एक टीम में कढछ इतिहास का सबसे महंगा प्लेयर भी शामिल हो सकता है, जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपए के पार जा सकती है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates