– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

आदिवासियों-मूलवासियों की आवाज दबाने के लिए हेमन्त सोरेन को जेल में डाला : गुलाम अहमद मीर

102b79a9 5ce4 4ca4 bfa6 4bc4899eede8

Share this:

Khunti news, Breaking news, Ranchi news, Ranchi top news, Jharkhand top news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand update : कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि देश के एकमात्र आदिवासी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, जो आदिवासियों और मूलवासियों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रहे थे, उनकी आवाज को दबाने के लिए उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया।

ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से संविधान और लोकतंत्र को खतरा है। हमें इसे बचाना है और इसके लिए खूंटी लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन में कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा को जीत दिलानी है। राज्य के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि भाजपा की सरकार सीएनटी एक्ट को खत्म करना चाहती थी। इसके विरोध में राज्य भर में आन्दोलन हुआ और खूंटी में एक आन्दोलनकारी शहीद भी हुआ। आन्दोलन जारी रहा और भाजपा सीएनटी एक्ट में संशोधन नहीं कर पायी। उन्होंने कहा कि जल-जंगल-जमीन बचाने के लिए इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देना है।

तबीयत खराब होने के बावजूद पहुंचे बिरसा मुंडा के परपोता सुखराम मुंडा

भगवान बिरसा मुंडा के परपोता सुखराम मुंडा की तबीयत खराब है। इसके बावजूद वह लाठी टेकते हुए इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के नामांकन के मौके पर पहुंचे। सीएम चम्पाई सोरेन ने मंच पर उन्हें सम्मानित किया।

Share this:




Related Updates


Latest Updates