– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 24 अप्रैल 2024 का राशिफल और पंचांग पढ़ें

IMG 20240423 WA0005

Share this:

Rashifal 24 अप्रैल 2024 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 24 अप्रैल 2024 को बुधवार है। आज का दिन गणेश जी को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले पंचांग, फिर राशिफल का विवरण।

24 अप्रैल 2024 दिन बुधवार का पंचांग  

बैशाख कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत 1946 (क्रोधी संवत्सर), चैत्र। प्रतिपदा। नक्षत्र स्वाति 12:41 AM तक उपरांत विशाखा। सिद्धि योग 05:05 AM तक, उसके बाद व्यातीपात योग। करण बालव 06:06 PM तक, बाद कौलव। 24 अप्रैल बुधवार को राहु 12:24 PM से 02:00 PM तक है। चन्द्रमा तुला राशि पर संचार करेगा।

24 अप्रैल 2024 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज आपकी व्यस्त दिनचर्या के चलते आपका जीवनसाथी आपके ऊपर शक़ कर सकता है। सेहत का ध्यान रखिए। जीवनसाथी की बातों पर ध्यान दें नहीं तो परिवार का माहौल बिगड़ेगा। करियर को लेकर सोच-विचार में रहेंगे। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्यार का जादू आपको अंधा कर देगा। काम विलंब से पूरे होंगे। कुछ प्रतिस्पर्धी अड़चनें पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप उन पर नियंत्रण पा लेंगे।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने बिजनेस के कामों में ढील देने से बचना होगा और किसी को साझेदार बनाने से बचे, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने की भी योग बनते दिख रहे हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपने संतान को कोई कार्य सौंपा है, तो उसे समय रहते पूरा अवश्य करेंगे, जिससे आपको खुशी होगी।

♊ मिथुन : (क, छ व घ Gemini DailyHoroscope) : आज आपको काम में मित्र का समर्थन मिल सकता है।लोग आपकी  मदद करने के लिए हर तरह से तैयार रहेंगे। ऑफिस के काम से संबंधित आपको कोई यात्रा भी करनी पड़ सकती है।इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा।आपके लिये किसी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर भी आ सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्तियों से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है।आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिता सकते हैं। माँ दुर्गा को इत्र चढ़ाएं, सभी काम में आप सफल होंगे।   

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। मौसम के विपरीत प्रभाव के कारण आपका स्वास्थ्य खराब रहेगा। जीवनसाथी से आपका किसी बात को लेकर कोई वाद विवाद भी हो सकता है। आपको किसी योजना में धन लगाने से पहले उसकी पूरी जांच पड़ताल करनी होगी, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। आप अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। 

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : व्यावसायिक सन्दर्भ में नए उद्यम की शुरुवात हो सकती है या एक नए सौदे को अंतिम रूप दिया जा सकता है। भविष्य में यह अत्यधिक लाभ अर्जित कर सकता है। व्यावसायिक और सामाजिक दायरे में सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए दिन अनुकूल है। आपको योग्य लोगों के साथ संबंध स्थापित कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन आरामदायक और शांतिपूर्ण रहेगा। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे और आपकी संतुष्टि में वृद्धि करेंगे।  

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और आप यदि किसी नए काम की शुरुआत करें, तो उसमें माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं। आप अपने घर की रंगाई पुताई को कराने का भी विचार बना सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी, लेकिन आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :  तुला राशि वाले किसी भी निर्णय से पहले भली-भांति विचार कर लें। क्योंकि आपकी जल्दबाजी का लाभ विरोधी उठा सकते हैं। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ पर ध्यान दें। कार्यकुशलता में बढ़ाेतरी होगी। कामकाज के दौरान कुछ नए मौके मिलेंगे। मेहनत करने का समय है। आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट भी आपको मिलता दिखाई देगा। अविवाहित युवकों के लिए शादी का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है।  

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। आपको कोई कामयाबी मिल सकती है और रुका हुआ काम भी आज पूरा हो सकता है। परिवार में कोई सदस्य आपके साथ धोखा कर सकता है, जिसमें आप सावधान रहें। संतान से किसी किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा। पैरों में दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है।  

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) : आपको स्त्रीवर्ग से लाभ होगा। मकान-वाहन प्राप्ति के अच्छे योग हैं। प्रिय व्यक्ति का साथ प्राप्त कर सकेंगे। घर परिवार के मामले में धन खर्च हो सकता है। समय की कमी की वजह से आप दोनो के बीच निराशा के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। आपकी कलात्मक क्षमता का विकास होगा। आज आप खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे। जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधों में कटुता आयेगी। व्यर्थ के कार्यों में रुची बढ़ेगी।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में आपको अपने सहयोगी का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने स्वास्थ्य में लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतें नहीं तो कोई समस्या हो सकती है, इसलिए डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई लिखाई से संबंधित खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और नौकरीपेशा जातकों को आज प्रमोशन मिल सकता है। 

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : नौकरीपेशा जातक आज काम का अधिक बोझ महसूस कर सकते हैं। व्यापारी एव व्यवसायी वर्ग अपने क़दम विश्वास के साथ आगे बढ़ाएं, किन्तु आक्रामकता से बचें। असुरक्षा की भावना को न पनपने दें। कार्यस्थल पर वाद-विवाद में न उलझें। अगर कोई पारिवारिक सम्पत्ति से जुड़ा मामला चल रहा है, तो  इस संदर्भ में आज कुछ सकारात्मक घटना घट सकती है।  पारिवारिक विवादों में ख़ुद को दोष न दें। खुल कर अपने मनोभावों को व्यक्त करें। अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों के साथ समय बिताएं। पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। 

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी रुपए पैसों से संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे और बिजनेस कर रहे लोगों के लिए भी  दिन कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आएगा, लेकिन फिर भी वह उनसे घबराएंगे नहीं और समस्याओं का डटकर सामना करेंगे। यदि किसी मित्र ने धन उधार लिया था, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने जूनियर्स का कामों में पूरा साथ देंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई सूचना सुनने को मिल सकती है।  

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates