– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

भारत अब दुनिया का ताकतवर देश, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर विश्वसनीयता बढ़ी : राजनाथ सिंह

01f0019e d0fe 48c8 9d70 1dec6927f8cf

Share this:

India is now a powerful country in the world, credibility has increased on international forums: Rajnath Singh, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की विश्वसनीयता बढ़ गयी है। भारत अब कमजोर नहीं, बल्कि दुनिया का ताकतवर देश बन गया है। अब यदि कोई भारत को आंख दिखायेगा, तो उसे जवाब देने से भारत पीछे नहीं रहेगा। अब कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी मानते हैं कि 21वीं शताब्दी भारत की होनेवाली है। विशाखापट्टनम में “बुद्धिजीवी सम्मेलन” में उन्होंने कहा कि यही वजह है कि कतर में फांसी की सजा पाये आठ पूर्व भारतीय नौसैनिकों को माफी मिल गयी। उनमें से एक इसी विशाखापट्टनम से हैं।

विशाखापट्टनम के ‘बुद्धिजीवी सम्मेलन’ में भाजपा की मजबूती के बारे में बताया

‘बुद्धिजीवी सम्मेलन’ में राजनाथ सिंह ने उत्तर और दक्षिण भारत की बुनियादी समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों जगह कुछ अलग-अलग संरचनात्मक मुद्दे भी हैं, इसलिए हमारा प्रयास दोनों को और अधिक जोड़ने का होना चाहिए, न कि भाषा और समृद्धि के नाम पर दोनों को तोड़ने का। दक्षिण भारत की समृद्धि के आंकड़ों को खत्म करने के लिए हमारे विपक्ष के साथी कई बार उत्तर भारतीय और दक्षिण भारतीयों के बीच दुश्मनी दिखाने की कोशिश करते हैं, जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि दक्षिणी भारत के राज्यों की बात करें तो कर्नाटक में लंबे समय तक हमारी सरकार रही है। वर्तमान में पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और कर्नाटक में हम दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में हैं। आंध्र प्रदेश, तमिल और केरल में हमारा वोट शेयर लगातार बढ़ रहा है।

रक्षा मंत्री ने कांग्रेस को बताया भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और परिवारवाद की ‘अम्मा’

रक्षा मंत्री ने भारत के पश्चिमी भाग की बात करते हुए कहा कि राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों में करीब तीन-चार दशक से हमारी पार्टी अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज करा रही है। पिछले लोकसभा चुनाव में तो पश्चिमी भारत में सबसे ज्यादा सीटें हमें ही मिलीं। गुजरात में लगभग 30 साल से हमारी सरकार है। पूर्वोत्तर की बात करते हुए कहा कि हम पर अक्सर एक आरोप लगता है कि भाजपा केवल उत्तर भारत की पार्टी है। हम पर यह आरोप भी गलत है कि हम केवल हिंदी बेल्ट की पार्टी हैं। असम में हमारी दो बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। असम तो हिन्दी बेल्ट का राज्य नहीं है।

कांग्रेस को भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और परिवारवाद की ‘अम्मा’ बताते हुए राजनाथ सिंह का कहना था कि कुछ लोग भाजपा पर साम्प्रदायिक पार्टी का आरोप लगाते हैं जबकि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी सेक्युलर पार्टी है। पांच अरब देशों ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश का सबसे सर्वोच्च सम्मान दिया है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हम कितने गम्भीर हैं, इसका पता इसी बात से चलता है कि महिलाओं के साथ दुष्कर्म करनेवाले को फांसी की सजा का प्रावधान किया गया है। अर्थव्यवस्था की बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज भारत के बैंकों में एनपीए बहुत कम हो गया है। क्रेडिट उठान बढ़ा है। आज भारत ‘फ्रैगाइल फाइव’ की श्रेणी से निकल कर ‘फैब्युलस फाइव’ की श्रेणी में पहुंच गया है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates