– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराए गए भर्ती, सीने में इंफेक्शन की बात आई सामने

rambhadracharya ji

Share this:

Jagadguru Rambhadracharya’s health deteriorated, admitted to hospital, chest infection revealed, Up news, national news :  जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज की तबीयत बिगड़ गई। शुक्रवार को अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जगद्गुरु रामभद्राचार्य को आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में जगद्गुरु रामकथा कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्हें राम कथा का अंतिम दिन था। लेकिन इसके पहले ही उनकी तबीयत खराब गई। उन्हें आनन फानन में इलाज के लिए आगरा लाया गया। उन्हें दिल्ली गेट स्थित पुष्पांजलि अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

जगद्गुरु को है छाती में इन्फेक्शन

आगरा स्थित पुष्पांजलि अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य के स्वास्थ्य की पूरी जांच की गई है। जगद्गुरु को छाती में इंफेक्शन है। उनकी तबीयत में तेजी से सुधार हो रही है। उन्हें शाम तक अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। जगद्गुरु के बीमार होने की सूचना पर अस्पताल परिसर में उनके भक्तों और शिष्यों की भारी भीड़ जुट गई है। 

Share this:




Related Updates


Latest Updates