– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Jharkhand : एटीएस ने आईएसआईएस के दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार

87652aa7 1983 4fc1 822e 06f6c6c84b10

Share this:

Ranchi news, Jharkhand news, Jharkhand latest Hindi news, latest news Jharkhand, Ranchi Hindi latest news :झारखंड में आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट आॅफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) से जुड़े दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। झारखंड के हजारीबाग और गोड्डा जिले से दोनों आतंकियों की गिरफ्तारी हुई है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आतंकियों में आरिज हसनैन और मोहम्मद नसीम शामिल हैं। मोहम्मद नसीम हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के महतो टोला का रहने वाला है। इसकी गिरफ्तारी हजारीबाग से की गयी है। दूसरा आतंकी मो. आरिज हसनैन झारखंड के गोड्डा जिले के रहमत नगर का रहने वाला है। इसकी गिरफ्तारी गोड्डा से की गयी है। एटीएस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड के हजारीबाग और गोड्डा जिले में आईएसआईएस मॉड्यूल को आॅपरेट किया जा रहा है। इसी सूचना पर झारखंड एटीएस ने हजारीबाग और गोड्डा में छापेमारी की। इस दौरान एटीएस ने दोनों को गिरफ्तार किया। एटीएस दोनों से पूछताछ कर रही है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates