– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Jharkhand: ड्राफ्ट मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन, 09 दिसम्बर तक चलेगा होम टू रोल सर्वे

IMG 20231027 WA0012

Share this:

सीईओ ने रांची और लोहरदगा के कई मतदान केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण, दिये निर्देश

Ranchi news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand news : ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन होने के उपरांत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने शुक्रवार को रांची तथा लोहरदगा जिले के कई मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर वहां की वस्तुस्थिति को जाना तथा अधीनस्थ कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर राज्य मुख्यालय में पदस्थापित अन्य पदाधिकारी भी अगले एक सप्ताह तक विभिन्न जिलों के दौरे पर रहेंगे, जहां वे स्थानीय स्तर पर विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े कार्यों का अनुश्रवण करेंगे।

 अगले एक सप्ताह तक जिलों के भ्रमण पर रहेंगे राज्य स्तरीय पदाधिकारी

शुक्रवार को भी अवर सचिव देवदास दत्ता ने सरायकेला खरसावां, ओएसडी गीता चौबे ने रांची, उप निर्वाचन पदाधिकारी मुख्यालय संजय कुमार ने रामगढ़ तथा संजय श्रीवास्तव ने हजारीबाग जिले का दौरा कर वहां पर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से जुड़े कार्यों का अनुश्रवण किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिये। राज्य स्तरीय निर्वाचन पदाधिकारियों का विभिन्न जिलों में भ्रमण कार्यक्रम 05 नवम्बर तक जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि आज 27 अक्टूबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ है। उसी क्रम में आगामी दो दिनों तक सभी बीएलओ अपने-अपने बूथ पर बैठेंगे। प्रकाशित हुई मतदाता सूची के सम्बन्ध में लोगों से दावे और आपत्तियां भी प्राप्त किये जायेंगे। अगले 09 दिसम्बर तक होम टू रोल सर्वे करते हुए यह जानने का प्रयास किया जायेगा कि कोई पात्र मतदाता पंजीकृत होने से छूट तो नहीं गया है। साथ ही, कटे-फटे मतदाता पहचान पत्र तथा ब्लैक एंड व्हाइट फोटो वाले मतदाता पहचान पत्रों को भी बदलने का काम किया जायेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates