– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Jharkhand : प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंचल कुमार पर हमला, सीसीटीवी में कैद अपराधी

7EEBEFF5 2D9C 42C4 82CB EE90E80B9903

Share this:

Ranchi latest Hindi crime news : रांची के सदर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर स्थित आवास पर प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंचल कुमार पर हमला हुआ है, जिसमें वह घायल हो गये हैं। उनका मेडिका अस्पताल में इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार डॉक्टर अंचल कुमार सुबह के समय छत पर टहल रहे थे। इसी दौरान छत पर पीछे से एक अपराधी ने लोहे की रॉड से उन पर वार कर दिया। इसके बाद अपराधी छत से कूद कर भाग गया। हालांकि, अपराधी की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी है।

घायल डॉक्टर का मेडिकल में चल रहा इलाज

डॉ. अंचल कुमार को परिवार के लोगों ने मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया है। मेडिका में डॉ. अंचल कुमार का न्यूरो सर्जन डॉ. अमित कुमार की देखरेख में इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने बताया कि डॉ. अंचल के सिर पर माइनर बोन फ्रैक्चर है। उनके सिर पर गहरा वार किया गया है, जिस वजह से उन्हें 16 से 17 स्टीच लगाये गये हैं। वह पूरी तरह से होश में है। वह थोड़े बहुत लोगों से बातचीत भी कर रहे हैं। वहीं, उनके सिर पर लगी गम्भीर चोट को देखते हुए डॉक्टरों ने अभी उन्हें सिर्फ लिक्विड लेने के लिए कहा है, ताकि उनकी चोट पर कोई असर ना हो सके। उनका सीटी स्कैन भी कराया गया है।

गुलमोहर अस्पताल में चिकित्सक हैं डॉ. अंचल

डॉ. अंचल पर हमले की सूचना मिलते ही सदर थाना इंस्पेक्टर श्याम किशेर महतो सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल की। सदर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार ने बताया कि एक अपराधी ने पीछे से डॉक्टर पर हमला किया। सीसीटीवी फुटेज भी जांच में मिला है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्ट्या मामला चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रतीत होता है। छत पर पहले से अपराधी था। डॉक्टर जैसे टहलने के लिए छत पर पहुंचे अपराधी ने पीछे से रॉड से हमला कर दिया। हालांकि, घटना की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस कई बिन्दुओं पर जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि रांची के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अंचल कुमार गुलमोहर अस्पताल में चिकित्सक हैं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates