– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Jharkhand: दुर्गा पूजा के 713 पंडाल, 6847 लोगों पर झारखंड पुलिस का रहेगा कड़ा पहरा

c56c1e25 e02e 4c2d bc2a 72c0132decc3

Share this:

Ranchi news, Jharkhand news , Durga Puja : राज्य में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। सभी संवेदनशील क्षेत्रों की गतिविधियों पर नजर रखा जा रहा है। राज्य में विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर हर तरह से राज्य पुलिस सतर्कता बरत रही है। सभी जिले में पुलिस के द्वारा संवेदनशील स्थानों को चिह्नित करने से लेकर साम्प्रदायिक वारदातों में पिछले 10 सालों में सक्रिय रहे लोगों को भी चिह्नित किया गया है। राज्य में 713 पंडालों को संवेदनशील घोषित किया गया है। जबकि, 6847 व्यक्तियों को साम्प्रदायिक मानते हुए उन पर नजर रखने को कहा गया है।

रांची जोन में कुल 642 पंडालों में 157 पंडाल

रांची जोन में कुल 642 पंडालों में 157 पंडाल, हजारीबाग जोन में 779 पंडालों में कुल 163, बोकारो जोन में 808 पंडालों में 82, कोल्हान में 853 पंडालों में 141 और दुमका जोन में 821 पंडालों में 170 संवेदनशील हैं। सभी संवेदनशील पंडालों को सीसीटीवी की निगरानी में रखने के साथ पुरुष और महिला ; दोनों ही बल तैनात किये जायेंगे।

राज्य के वैसे लोग, जो पर्व त्योहारों के दौरान पिछले 10 सालों में किसी भी तरह की साम्प्रदायिक वारदातों में शामिल रहे हैं, वैसे प्रत्येक व्यक्ति की जानकारी पुलिस द्वारा जुटायी गयी है। पूरे राज्य भर में ऐसे लोगों की संख्या 6847 है। पुलिस मुख्यालय की तरफ से सभी पुलिस अधीक्षकों को यह निर्देश दिया गया है कि वे ऐसे व्यक्तियों को थाने पर बुला कर उनसे बॉन्ड भरवायें।

हजारीबाग में विशेष नजर

साम्प्रदायिक वारदातों में सबसे ज्यादा 3759 लोग हजारीबाग के हैं। वहीं, रांची जोन के 05 जिलों में 1907, बोकारो में 1876, कोल्हान प्रमंडल में 405, संताल परगना जोन में 449 और पलामू जोन में 358 लोग साम्प्रदायिक तत्त्व के रूप में चिह्नित किये गये हैं। साम्प्रदायिक तनाव को लेकर झारखंड के हजारीबाग, जमशेदपुर, रांची, पलामू और लोहरदगा जैसे शहरों पर विशेष नजर रखने की हिदायत दी गयी है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को पर्व-त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था को लेकर वरीय अधिकारियों एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के साथ उच्चस्तरीय बैठक की थी। बैठक में उन्होंने कहा कि राज्य में दुर्गा पूजा और आगामी अन्य पर्व-त्योहार शांतिपूर्वक सम्पन्न हों। कहीं भी किसी भी प्रकार की कोई हिंसा और उपद्रव की घटना नहीं हो, इसे सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक सुनिश्चित करें।

Share this:




Related Updates


Latest Updates