– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

JHARKHAND : पिता पर बेटे को जिंदा दफनाने का मां ने लगाया आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज

IMG 20220320 WA0046

Share this:

धनबाद जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। यहां एक महिला ने अपने पति पर ही आरोप लगाया है कि उसने उसके बेटे को जमीन में जिंदा दफना दिया है। उक्त महिला ने इस बाबत धनबाद के सुदामडीह थाने में एक शिकायत भी दर्ज करवाई है। महिला ने आरोप लगाया है कि नशे में धुत उसके पति ने चार साल के बच्चे को जिंदा जमीन में दफना दिया। उसे घटना की जानकारी तब मिली जब वह बच्चे को खोजते हुए श्मशान घाट पहुंची। किसी तरह उसने अपने बच्चे को जमीन खोदकर बाहर निकाला। इसके बाद में उक्त महिला ने घटना की शिकायत सुदामडीह थाने की पुलिस को दी।

नशे में धुत था पति


महिला ने पुलिस को बताया कि सुदामडीह थाना क्षेत्र में सुदामडीह पुराना इंक्लाइन के समीप रहनेवाला सोनू साव नशे में धुत था। उसने अपने चार साल के बेटे हिमांशु की पहले पिटाई की। इसके बाद जब वह बेहोश हो गया तो मोहलबनी श्मशान घाट ले जाकर उसे दफन कर दिया। रानी ने बताया कि कुछ देर पहले सोनू उसके बेटे को साथ ले जा रहा था। शाम होने के बाद भी जब सोनू घर नहीं लौटा तो वह अपने बेटे को खोजने लगी। इस दौरान लोगों ने उसे बताया कि उसका पति बेटे को अपने साथ ले जा रहा था। लोगों से पूछताछ करते हुए वह दामोदर नदी के मोहलबनी श्मशान घाट पहुंच गई। श्मशान घाट में एक व्यक्ति ने बच्चे की मां को बताया कि एक व्यक्ति बच्चे को पीठ पर ले जा रहा था। बाद में महिला ने बताई हुई जगह जाकर देखा तो बालू के अंदर उसका बेटा दबा था।

Share this:




Related Updates


Latest Updates