– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Jharkhand : दुमका में स्पेनिस टूरिस्ट महिला से गैंगरेप मामले में गिरफ्तार तीन आरोपितों को जेल

e28acfe8 f92f 4ead b41b 5f84615f82f2

Share this:

पीड़ित दम्पति का न्यायालय में 164 के तहत बयान कलमबद्ध, फरार चार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी 

Three accused arrested in gang rape case of Spanish tourist woman in Dumka, sent to jail, Dumka news, Jharkhand news : स्पेन के विदेशी टूरिस्ट बाइक राइडर दम्पति से मारपीट, लूट और महिला से गैंगरेप मामले में हंसडीहा पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों में राजन मरांडी, प्रदीप किस्कू एवं सुखलाल हेम्ब्रम शामिल हैं। सभी की गिरफ्तारी एक ही घर से सोयी अवस्था में हुई।

पुलिस ने मामले में थाना कांड संख्या 18/24 के तहत भादवी की धारा 395 एवं 376 डी के तहत आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी सार्थक शर्मा के न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार के नेतृत्व में न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी सार्थक शर्मा के समक्ष पीड़ित दम्पति का 164 का बयान दर्ज हुआ।

इधर, हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट के कांजो गांव घटना स्थल पर स्पेशल ब्रांच, फॉरेंसिक टीम एवं सीआईडी की टीम जांच-पड़ताल कर रही है। न्यायालय में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विश्वनाथ भगत समेत अन्य न्यायाधीश के समक्ष अपराधियों की पहचान परेड हुई। न्यायिक प्रक्रिया तेजी से पूरी हो रही है। फॉरेंसिक टीम ने सभी रिपोर्ट न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की है। दम्पति के पति से न्यायालय परिसर में बने वर्चुअल प्लेटफार्म के माध्यम से ब्राजील एवं स्पेन की एम्बेसी से ऑनलाइन बात करायी गयी।

हालांकि, पुलिस की पकड़ से अब भी चार अपराधी दूर हैं। सभी आरोपित शादीशुदा हैं। एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने बताया कि एसआईटी की दो टीमें गठित की गयी हैं। एक टीम अनुसंधान एवं दूसरी टीम गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। फरार आरोपितों को गिरफ्तार करने में पुलिस जल्द सफल होगी। अनुसंधान के दौरान विदेशी दम्पति से लूटी गयी घड़ी, चांदी के विदेशी सिक्के एवं बांग्लादेश का डॉलर घटनास्थल से बरामद हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि पीड़ित दम्पति बाइक से विश्व भ्रमण पर निकले हैं। महिला के पास ब्राजील और स्पेन की दोहरी नागरिकता है जबकि पुरुष स्पेनिश है। दोनों स्पेन के पासपोर्ट पर भारत आये हैं। बांग्लादेश से भारत में प्रवेश करने के बाद दुमका के रास्ते नेपाल जा रहे थे। शुक्रवार की शाम हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट में टेंट लगा कर रात्रि विश्राम करने लगे।

इसी बीच सात बदमाशों ने टेंट में घुस कर पति को बांध दिया और महिला को टेंट से बाहर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, आरोपितों ने दम्पति के साथ मारपीट की और विदेशी मुद्रा लूट ली। शुक्रवार की देर रात गश्त पर निकली हंसडीहा थाना पुलिस ने उन्हें सड़क किनारे देखा और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।

Share this:




Related Updates


Latest Updates