– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Jharkhand: उपराजधानी दुमका से नेपाल रवाना हुईं सामूहिक दुष्कर्म की शिकार विदेशी महिला

IMG 20240305 WA0004

Share this:

Foreign woman, victim of gang rape, left for Nepal from sub-capital Dumka, Ranchi news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand update : सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता स्पेनिश महिला अपने पति के साथ मंगलवार को दुमका से नेपाल के लिए निकल गई। जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के बीच दंपती को झारखंड की सीमा तक पहुंचाया। परिसदन में पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार और एसडीओ कौशल कुमार ने दंपती को रवाना किया। कड़ी सुरक्षा के बीच दंपती अपनी-अपनी बाइक से चकाई (देवघर) के रास्ते निकल गए। रवानगी से पहले परिसदन में पहली बार दंपती मीडिया के सामने आए और पूरे आत्मविश्वास के साथ हर सवालों का जवाब दिया। 

अधिकारियों की तारीफ की

दंपती ने यहां एसपी समेत अधिकारियों के साथ सेल्फी ली और उनके कार्यों की तारीफ की। पीड़िता ने कहा कि उनके साथ भले ही यहां कभी न भूलने वाला हादसा हुआ है, लेकिन हर भारतीय ऐसा नहीं हैं। वह भारत से अच्छी यादें लेकर जा रही हैं, पर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वे छह माह से भारत में हैं। हर जगह लोगों का प्यार मिला। सभी ने काफी अच्छा व्यवहार किया। इस वारदात के लिए भारतीय को जिम्मेदार नहीं ठहराएंगे। देश में कई लोग हमारे साथ काफी अच्छे से रहे हैं। उन्होंने हर तरह से उनकी मदद की।  घटना के बाद पीड़ित स्पेनिश महिला ने गंतव्य के लिए पुराने रूट को बदल दिया। दंपती हंसडीहा से होते हुए भागलपुर रास्ते को छोड़कर दुमका-देवघर, चकाई के रास्ते नेपाल के नए रूट पर निकल गए। 

एक मार्च को हुई थी घटना

स्पेनिश महिला से दुष्कर्म में शामिल सभी आरोपित गिरफ्तार

एक मार्च को दुमका के हंसडीहा के कुरमाहाट में स्पेन की महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले सभी आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। मंगलवार को पुलिस ने पांच अन्य आरोपितों बुधलाल मरांडी, बाबूजी सोरेन, बबलू हेम्ब्रम, वशीश मुर्मू व समीर किस्कू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पूर्व सोमवार को भी तीन को जेल भेजा था। घटना में शामिल सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब सजा दिलाने के लिए हर बिंदुओं की गहनता से जांच कर रही है। मंगलवार को पुलिस सभागार में एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि मामला प्रकाश में आने के बाद दो एसआइटी टीम का गठन किया गया था। गिरफ्तार सभी आरोपितों ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। बताया कि अभी केस का अनुसंधान चल रहा है। केस में और भी लोगों की अगर भूमिका सामने आएगी तो उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। एसपी ने बताया कि नेपाल रवाना होने से पहले पीड़िता का बयान दर्ज किया गया, जिसमें पीड़िता ने बताया कि सात लोगों को उसने देखा था, लेकिन और भी लोग शामिल हो सकते हैं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates