– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

जानें झारखंड के 119 वीआईपी कौन हैं? जिनकी नये सिरे से तय की गई सुरक्षा, देखें पूरी लिस्ट किसे मिली किस श्रेणी की सुरक्षा

Picsart 24 03 09 04 17 35 911

Share this:

Know which category of security the Governor, Chief Minister, Arjun Munda, Hemant Soren, Shibu Soren, Babulal Marandi and Mahendra Singh Dhoni got, see the complete list, Ranchi news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand update : झारखंड की विशेष शाखा ने राज्य के 119 वीआइपी की सुरक्षा का आकलन नए सिरे से किया है। जोखिम और खतरों को देखते हुए अति महत्वपूर्ण लोगों को अलग-अलग श्रेणियों की सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। विशेष शाखा ने समीक्षा के बाद राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, महेंद्र सिंह धोनी, मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य वीआइपी की सुरक्षा श्रेणियों का वर्गीकरण केंद्रीय गृहमंत्रालय से निर्गत गाइडलाइंस के तहत किया गया है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित छह वीआईपी को जेड प्लस की सुरक्षा प्रदान की गई है। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को जहां जेड प्लस की सुरक्षा मिली है। उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे को वाई प्लस सुरक्षा दी गई है।

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली 

विशेष शाखा ने मंथन करने के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को वाई श्रेणी की सुरक्षा बहाल करने का फैसला किया है। हालांकि उन्हें यह श्रेणी पूर्व से ही प्राप्त है। झारखंड राज्य में प्रवेश करते ही उन्हें यह सुरक्षा उपलब्ध करा दी जाती है।

इन वीआईपी को दी गई है जेड प्लस श्रेणी सुरक्षा

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक बरहेट हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन व राज्यपाल ओडिशा सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास। 

इनके लिए जेड श्रेणी की सुरक्षा

पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद बाबूलाल मरांडी, मुख्य न्यायाधीश हाई कोर्ट, मुख्य सचिव व डीजीपी। 

इन्हें मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा

रबीन्द्र नाथ महतो (विधानसभा अध्यक्ष), मधु कोड़ा (पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व सांसद), आलमगीर आलम (मंत्री), रामेश्वर उरांव (मंत्री), सत्यानंद भोक्ता (मंत्री), बन्ना गुप्ता (मंत्री), बादल पत्रलेख (मंत्री), मिथलेश कुमार ठाकुर (मंत्री), हफिजुल हसन (मंत्री), बेबी देवी (मंत्री), दीपक बिरुवा (मंत्री), बसंत सोरेन (मंत्री), अमर कुमार बाउरी (नेता प्रतिपक्ष), अन्नपूर्णा देवी (केंद्रीय राज्यमंत्री), चंद्रप्रकाश चौधरी (सदस्य, लोकसभा), सुदर्शन भगत (सदस्य लोकसभा), बीडी राम (सदस्य, लोकसभा), सुनील कुमार सिंह (सदस्य लोकसभा), जयंत सिन्हा (सदस्य, लोकसभा), संजय सेठ (सदस्य, लोकसभा), गीता कोड़ा (सदस्य, लोकसभा), सुदेश महतो (विधायक), नीलकंठ सिंह मुंडा (विधायक), दशरथ गगराई (विधायक), विकास कुमार मुंडा (विधायक), सुखराम उरांव (विधायक), सभी न्यायाधीश हाई कोर्ट, लोकायुक्त, गृह सचिव (स्कार्ट सहित), महेंद्र सिंह धौनी (क्रिकेटर) व कल्पना सोरेन (पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी)।   

इन्हें दी गई है एक्स श्रेणी की सुरक्षा

धीरज प्रसाद साहू (सदस्य राज्यसभा), दीपक प्रकाश (सदस्य, राज्यसभा), समीर उरांव (राज्यसभा सदस्य), महुआ माजी (सदस्य, राज्यसभा), आदित्य साहू (सदस्य, राज्यसभा), विद्युत वरण महतो (सदस्य, लोकसभा), पशुपति नाथ सिंह (सदस्य, लोकसभा), विजय कुमार हांसदा (सदस्य, लोकसभा), सुनील सोरेन (सदस्य, लोकसभा), जोबा मांझी (पूर्व मंत्री), रणधीर कुमार सिंह (विधायक), सरयू राय (विधायक), अनंत कुमार ओझा (विधायक), डा. नीरा यादव (विधायक), रामचंद्र चंद्रवंशी (विधायक), सीपी सिंह (विधायक), प्रदीप यादव (विधायक), चमरा लिंडा (विधायक), नवीन जायसवाल (विधायक), स्टीफन मरांडी (विधायक), नलिन सोरेन (विधायक), इरफान अंसारी (विधायक), नारायण दास (विधायक), मनीष जायसवाल (विधायक), केदार हाजरा (विधायक), विरंची नारायण (विधायक), राज सिन्हा (विधायक), ढुल्लू महतो (विधायक), निरल पूर्ति (विधायक), आलोक कुमार चौरसिया (विधायक), भानु प्रताप शाही (विधायक), सीता सोरेन (विधायक), जयप्रकाश भाई पटेल (विधायक), विनोद कुमार सिंह (विधायक), बैद्यनाथ राम (विधायक), मथुरा प्रसाद महतो (विधायक), अपर्णा सेन गुप्ता (विधायक), अमित मंडल (विधायक), लोबिन हेम्ब्रम (विधायक), दिनेश विलियम मरांडी (विधायक), दीपिका पांडेय सिंह (विधायक), अमित कुमार यादव (विधायक), उमाशंकर अकेला (विधायक), कमलेश कुमार सिंह (विधायक), अंबा प्रसाद (विधायक), किशुन कुमार दास (विधायक), सुदीव्य कुमार (विधायक), लंबोदर महतो (विधायक), इंद्रजीत महतो (विधायक), पूर्णिमा नीरज सिंह (विधायक), रामदास सोरेन (विधायक), संजीव सरदार (विधायक), मंगल कालिंदी (विधायक), सबिता महतो (विधायक), सोना राम सिंकू (विधायक), कोचे मुंडा (विधायक), राजेश कच्छप (विधायक), समरी लाल (विधायक), जिग्गा सुसारण होरो (विधायक), भूषण तिर्की (विधायक), भूषण बाड़ा (विधायक), नमन विक्सल कोंगाड़ी (विधायक), रामचंद्र सिंह (विधायक), कुशवाहा शशिभूषण ब्रज मेहता (विधायक), पुष्पा देवी (विधायक), समीर कुमार मोहंती (विधायक), जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह (विधायक), जीजे गालस्टेन (विधायक), शिल्पी नेहा तिर्की (विधायक), सुनीता चौधरी (विधायक), महाधिवक्ता, अपर महाधिवक्ता, मुख्य सूचना आयुक्त, डीके पांडेय (पूर्व डीजीपी), आरआर प्रसाद (पूर्व डीजीपी), रेजी डुंगडुंग (पूर्व एडीजी) व सुबोध कांत सहाय (पूर्व सांसद)।

Share this:




Related Updates


Latest Updates