– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Love & Murder : लिव इन पार्टनर ने गला घोंट कर प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, रेलवे स्टेशन पर हुआ अरेस्ट

IMG 20230215 WA0008

Share this:

Maharashtra Update News, Mumbai, Murder : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मर्डर का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां लिव-इन पार्टनर ने प्रेमिका को उसका गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। बाद में उसकी बॉडी को बेड के अंदर छिपा दिया। घटना नालासोपारा की है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर का फर्नीचर बेचकर मुंबई से राजस्थान भाग रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे मध्यप्रदेश के नागदा रेलवे स्टेशन पर अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने बताया कि आसपास रहने वालों को जब बदबू आई तो उन्होंने जानकारी दी।

3 साल से दोनों थे रिलेशनशिप में

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक शाह और मेघा तोरवी तीन साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों एक महीने पहले ही सीता सदन भवन में किराए के घर में शिफ्ट हुए थे। मेघा पेशे से नर्स थी, लेकिन हार्दिक बेरोजगार था। उसका खर्च मेघा को ही उठाना पड़ता था। इसे लेकर दोनों के बीच काफी झगड़े होते रहते थे। रविवार को भी उनके बीच इसी बात को लेकर काफी झगड़ा हुआ था। इसके चलते हार्दिक ने गुस्से में मेघा की हत्या कर दी।

CCTV और फोन ट्रेसिंग से पता चला आरोपी का लोकेशन

मौत के एक दिन बाद मेघा की बॉडी से बदबू आने लगी थी। घर के आसपास रहने वालों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पूछताछ में पता चला कि हार्दिक और मेघा एक महीने पहले ही यहां पर रहने आए थे। उनके बीच अक्सर झगड़ा होता था। इसके बाद पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले और आरोपी के फोन की लोकेशन ट्रेस की। मोबाइल लोकेशन ट्रेसिंग में उसके मुंबई से राजस्थान जाने का पता चला। पुलिस ने क्राइम ब्रांच और रेलवे पुलिस की मदद से उसे मध्यप्रदेश से पकड़ लिया। उसके फोन की छानबीन की गई तो पता चला की उसने मेघा की हत्या के बाद उसकी बहन को मैसेज भी किया था। पुलिस ने बताया कि मेघा केरल की रहने वाली थी और वह एक नर्सिंग एजेंसी में काम करती थी। हार्दिक ने कुछ महीने पहले अपने पिता के अकांउट से 40 लाख रुपए खर्च कर दिए थे। इस वजह से उसे घर से निकाल दिया गया था। फिर दोनों ने तय किया कि वह किराए के घर में साथ रहेंगे।

Share this:




Related Updates


Latest Updates