– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

बदलाव संकल्प सभा को लेकर सरैया में बैठक, 50 हज़ार से अधिक लोगों को जुटाने का लक्ष्य

hazaribagh

Share this:

Hazaribagh news , chauparan news : आगामी 08 अक्टूबर को सुबह दस बजे से चौपारण प्रखंड मैदान में बदलाव संकल्प सभा का आयोजन होगा। सभा में झारखंडी हक अधिकारों की आवाज बुलंद होगी। सभा में लगभग 50 हज़ार लोग जुटेंगे। इस बावत सरैया में शनिवार को बैठक आयोजित की गयी। इस सभा के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा की झारखंड के सौ प्रतिशत सीटों पर झारखंडी माटी के बेटा – बेटी को सांसद – विधायक बनाना होगा तभी झारखंड की माटी बच पाएगी। संकल्प सभा को जयराम महतो, संजय मेहता, भुनेश्वर यादव संबोधित करेंगे। अतिथि वक्ता के तौर पर मोतीलाल महतो, फरजान खान, देवेंद्र महतो, उदय मेहता, राजदेश रतन का भी आगमन सभा में होगा। सभा में मुख्य तौर पर बरही विधानसभा क्षेत्र के लोग सम्मिलित होंगे। हालांकि सभी इलाके से लोग जुटेंगे। इस सभा में लगभग 50 हज़ार लोग सम्मिलित होंगे। सरैया बैठक में यह फैसला किया गया कि पदमा प्रखंड से हज़ारों की संख्या में लोग सभा में सम्मिलित होंगे। छात्र – नौजवानों भी सभा में भारी संख्या में मौजूद रहेंगे। सभा के सफल आयोजन को लेकर लगातार चौपारण के बसरिया, चतरा मोड़, इटखोरी, मयूरहंड, वृंदावन, सरैया, पदमा आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। सरैया, पदमा में भी जनसंपर्क किया गया। पूरे विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क किया जा रहा है। इस दौरान हर क्षेत्र के लोगों ने सर्वसम्मति से भारी संख्या में सभा में शामिल होने पर सहमति जताई। इसमें सभी सम्मिलित होंगे।  

मुख्य मुद्दे

सभा में झारखंड की स्थानीय नीति, नियोजन नीति, पुनर्वास नीति, निजी क्षेत्रों में स्थानीय को रोजगार में प्राथमिकता आदि मुद्दों पर भी वक्ता अपनी राय रखेंगे। पूरा माहौल झारखंडमय रहेगा। 

जयराम महतो बोलेंगे

सभा में आंदोलनकारी जयराम महतो संबोधित करेंगे। ज्ञात हो कि लगातार जनसभाओं के माध्यम से झारखंड की जनता को जागरूक किया जा रहा है। अब तक दो सालों में सैकड़ों सभाओं को संबोधित किया जा चुका है। 

यह इंकलाब की आवाज, सबका साथ अपेक्षित : संजय 

संजय मेहता ने कहा कि यह आंदोलन इंकलाब की आवाज है। इंकलाब की इस आवाज को रुकने नहीं देना है। झारखंड और झारखंडी भावनाओं की आवाज सबको मिलकर बुलंद करनी होगी। झारखंड की नौकरी, जमीन, नेतृत्व का अवसर सब लूट गया है। पिछले दो दशक में हमारी माटी चारागाह बन गयी है। ऐसे में हम सबको जागना होगा। चौपारण सभा में ऐतिहासिक भीड़ होगी। सबको मिलकर इसे सफल बनाना होगा। 

बरही की माटी को बचाना होगा : भुनेश्वर यादव

चौपारण सभा को सफल बनाने को लेकर भुनेश्वर यादव ने भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि झारखंड को झारखंड विरोधी ताकतों से बचाने की जरूरत है। बरही की माटी को भी अब माटी का नेतृत्व चाहिए। बरही से भी झारखंडी अधिकारों की आवाज को बुलंद करने की जरूरत है। चौपारण समेत बरही विधानसभा क्षेत्र की जनता ने सभा को सफल बनाने को लेकर कमर कस लिया है। यह आवाज झारखंड के हर कोने तक पहुँच गयी है।

लोगों में है उत्साह

इलाके में पहली बार राजनीतिक तौर पर कोई नया संगठन ताल ठोंक रहा है। इस कारण लोगों में उत्साह भी है। राजनीतिक गलियारे में इस सभा की चर्चा जोरों पर है। तमाम राजनीतिक दलों की निगाहें इस सभा पर है।‌सरैया बैठक में अजय कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, राज कुमार, महेश मेहता, प्रकाश मेहता , अनिल मेहता, सुभाष मेहता, विष्णु रजक, अनु राणा, महेश मेहता, फिरोज अली समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Share this:




Related Updates


Latest Updates