– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

मुस्लिम लड़के चचेरी बहन से कर रहे थे छेड़खानी, भाई ने विरोध किया तो पीट- पीट कर कर दी हत्या

murder

Share this:

Prayagraj news, UP news, Uttar Pradesh news, prayagraj update, Uttar Pradesh latest news : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चचेरी बहन से छेड़खानी करने का विरोध करने पर दसवीं के छात्र की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। इस घटना से लोगों में उबाल है। आक्रोशित लोगों ने इस घटना के बाद सड़क जाम करके प्रदर्शन किया। छात्र की हत्या करने वाले सभी युवक एक ही स्कूल के मुस्लिम छात्र बताए जा रहे हैं।

छेड़खानी का विरोध कर रहा था दसवीं का छात्र सत्यम

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार की शाम को स्कूली छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि चचेरी बहन से छेड़खानी का विरोध छात्र कर रहा था। इसके बाद उसी के स्कूल के छात्रों ने कुछ युवकों के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने लकड़ी के पट्टे से मासूम छात्र को बेरहमी से पीटा। जिसके वह सड़क पर ही बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद उसे अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मेरी जानकारी के अनुसार मारपीट का आरोप मुस्लिम  लड़कों पर लगा है। देर रात तक लोगों ने सड़क जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया।

लड़की से छेड़खानी किए जाने से पुलिस का इनकार

घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रयागराज पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बूझकर सड़क से जाम हटवाया। पुलिस ने इस मामले में छेड़खानी की घटना से साफ इनकार किया है। वह इसे आपसी विवाद में हत्या बता रही है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सभी लड़कों से फिलहाल वह पूछताछ कर रही है। 

मुस्लिम छात्रों ने पीट-पीटकर की हत्या

पूरा मामला प्रयागराज के खीरी इलाके का है। जानकारी के अनुसार 10वीं कक्षा में पढ़ने वाला एक किशोर (सत्यम शर्मा) का सोमवार को स्कूल में दूसरे समुदाय के मुस्लिम छात्रों से विवाद हो गया था। शुरुआती विवाद के बाद शिक्षक ने दोनों पक्षों को समझा कर मामला शांत कर दिया था। लेकिन स्कूल की  छुट्टी के समय सत्यम अपनी चचेरी बहन के साथ साइकिल से घर लौट रहा था। रास्ते में आरोपी छात्रों ने बाहरी लड़कों के साथ मिलकर सत्यम और उसकी चचेरी बहन को घेर लिया। इस दौरान चचेरी बहन से आरोपियों ने छेड़खानी की और विरोध करने पर उसके भाई की पिटाई कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या मामले में 5 आरोपियों पर शिकायत दर्ज

पिटाई से छात्र सत्यम शर्मा बुरी तरह जख्मी हो गया। गंभीर पिटाई से वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। इसके बाद आस-पास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। इनमें दो स्कूली छात्र है। कार्रवाई के दौरान 5 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो नामजद के साथ तीन अन्य आरोपी शामिल हैं। इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए यमुनानगर के DCP संतोष मीणा ने कहा की यह छेड़खानी का मामला नहीं है। आपसी विवाद में यह हत्या की गई है। 

Share this:




Related Updates


Latest Updates