– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Pink Notes, Fake Notes : इधर जमा हो रहे ₹2000 के गुलाबी नोट, उधर बाजार में बढ़ रहे ₹500 के नकली नोट

IMG 20230614 WA0012

Share this:

National News Update,New Delhi, 2000 Pink Notes , Coming Back, 500 Fake Notes Increasing Fastly In Market, Identify : लोगों के घरों और जेब से ₹2000 के गुलाबी नोट तेजी से बैंकों में वापस आ रहे हैं। अब सबसे बड़े नोट ₹500 ही वेलिड रह जाएंगे। देखने में ऐसा आ रहा है कि जैसे-जैसे 2000 के नोट बैंकों में वापस आ रहे हैं, वैसे-वैसे मार्केट में 500 रुपए के नकली नोटों की तादाद बढ़ती जा रही है। यह आरबीआई के लिए परेशानी का सबब तो है ही आम लोगों के लिए भी एक समस्या है, इसलिए यह जानना जरूरी है कि ऐसी स्थिति में हम 500 के असली नोटों को कैसे पहचानेंगे। 

2022 23 मई आरबीआई को मिले थे 91,110 500 के नकली नोट

आरबीआई ने नकली और असली नोट को पहचानने के लिए उनके बीच का अंतर स्पष्ट कर दिया है। नए 500 के नोटों पर लाल किले की आकृति है और नोट का रंग स्टोन ग्रे है।

गुलाबी नोट बंद होने के बाद आरबीआई के सामने 500 रुपये के असली और नकली नोट की भी एक समस्या है, जो पिछले कई दिनों से भारतीय रिजर्व बैंक के लिए सर दर्द बनी हुई है। 2022-23 में 500 रुपये के करीब 91 हजार 110 नकली नोट पकडाए थे। 500 रुपये के नकली नोट मार्केट में तेजी से बढ़ रहे हैं।

ऐसे पहचानिए 500 के असली नोट को

नोट के बीच में महात्मा गांधी का चित्र है।

देवनागरी लिपि का इस्तेमाल करके 500 लिखा है।

500 मूल्यवर्ग अंक के साथ ही पारदर्शी रजिस्टर और अव्यक्त छवि है।

छोटे अक्षरों में भारत को देवनागरी लिपि में लिखा है।

नोट में रंगीन सुरक्षा धागा भी लगा है।

नोटों को झुकाने पर धागे का रंग बदलता है। हरे से नीला हो जाता है।

नोट पर 500 काइलेक्ट्रोटाइप वॉटरमार्क लगा है।

दाई ओर नीचे स्याही का रंग बदलता हो. जो हरे से नीली हो जाती है।

दाई तरफ अशोक स्तम्भ का प्रतीक।

नोट में नेत्रहीन के लिए भी सुविधा दी गई है। 

इसमें महात्मा गांधी के चित्र और अशोक चिन्ह की उभरी हुई यानी इंटैग्लियो आकृति बनी है। साथ ही 500 को भी उभार कर लिखा है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates