– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Be Wealthy : लाखों में है इस एक सिक्के की कीमत, आपके पास है क्या?…

Screenshot 20220901 091516 Chrome

Share this:

Price of a coin : अंग्रेजी में कहा जाता है कि ओल्ड इस गोल्ड (Old is Gold)। बहुत से लोग पुराने डाक टिकटों (Postal stamps) और सिक्कों को संभाल कर रखने के शौकीन होते हैं। वे ऐसी पुरानी चीजों को खरीद-खरीद कर भी रखते हैं। इन पुरानी चीजों की कभी-कभार कीमत बहुत अधिक आंकी जाती है। अनेक लोगों में पुराने सिक्के जमा करने की आदत होती है। ये लोग चुनिंदा सिक्कों के लिए मोटी रकम देने को तैयार रहते हैं। कुछ सिक्के ऐसे भी होते हैं, जिन्हें धार्मिक आधार पर अपने पास रखने का महत्व अधिक समझा जाता है। यह जानकर आपको आश्चर्य हो सकता है कि एक ऐसा भी सिक्का है, जिसकी कीमत लाखों में मिल सकती है। हम यहां माता वैष्णो देवी की तस्वीर वाले सिक्के की बात कर रहे हैं। यदि आपके पास यह सिक्का है तो आप इस सिक्के को ऑनलाइन बेच कर आसानी से लाखों रुपये कमा सकते हैं।

सरकार ने किए थे जारी

 इस सिक्के के बदले 10 लाख रुपये तक मिल सकते हैं। गौरतलब है कि माता वैष्णो देवी की तस्वीर वाले सिक्के भारत सरकार ने ही जारी किए थे। यदि आपके पास ये सिक्का है तो आपको सिक्के की मुंह-मांगी कीमत मिल सकती है। वर्तमान समय में देश में ऐसे कई ऑनलाइन पोर्टल चल रहे हैं, जहां इन सिक्कों को आसानी से बेचा जा सकता है।

10 लाख रुपये तक कमा सकते हैं

इस सिक्के पर एक ओर माता वैष्णो देवी की तस्वीर छपी है। ये सिक्के भारत सरकार की तरफ से 5 और 10 रु मूल्य के तौर पर जारी किए गए थे। असल में माता वैष्णो देवी की तस्वीर बनी होने के कारण ये सिक्के शुभ माने जाते हैं। इसी कारण लोग इन सिक्कों की भारी कीमत देने को तैयार रहते हैं। कुछ रिपोर्ट के अनुसार,  इन सिक्कों को अभी तक 10 लाख रुपये तक में बेचा गया है।

यहां बेच सकते हैं यह सिक्का

 आप इन्हें ईबे जैसे ऑनलाइन पोर्टल पर बेच सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले www.ebay.com या www.coinbazzar.com के पोर्टल पर जाएं। वहां खुद को सेलर के रूप में रजिस्टर करें और अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल दर्ज और रजिस्टर करें। फिर अपने नोट या सिक्के, जो भी आप बेचना चाहते हैं, की तस्वीर को वहां अपलोड करें। वहां आपका सिक्का या नोट प्रदर्शित होने लगेगा। अब जो भी व्यक्ति आपका नोट या सिक्का खरीदना चाहेगा, वे आपसे संपर्क कर लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates