– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

BOLLYWOOD UPDATE : बेटी को जन्म के बाद कुछ ज्यादा ही बोल्ड और ब्यूटीफुल हो गई हैं प्रियंका चोपड़ा, शेयर किया टू-पीस लुक

IMG 20220430 143435

Share this:

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अदाकारी के जलवे बिखेर चुकी प्रियंका चोपड़ा आज उस मुकाम पर हैं, जहां फैंस उनकी एक झलक पाने को बेकरार रहते हैं। बात चाहे प्रियंका की हो अथवा उनके स्टाइलिश अंदाज की, लोग उनकी हर अदा के दीवाने हैं। उन्होंने सिर्फ और सिर्फ अपनी मेहनत के दम पर अपना यह मुकाम हासिल किया है। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज जानी-मानी ग्लोबल स्टार हैं।

सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं 

अपने प्रोफेशनल जीवन के अलावा प्रियंका अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं. अभिनेत्री अपने चाहने वालों के साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। इस समय वह अपने पति और बेटी के साथ अपना फैमिली टाइम स्पेंड करने में बिजी हैं और वहीं से अपनी तस्वीरें साझा कर रही हैं। अब प्रियंका अपने बोल्ड लुक के कारण सुर्खियां बटोरती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ईसमें उन्हें ब्लैक कलर की बिकिनी पहने देखा जा सकता है।

एक्ट्रेस ने पूल में लगाई आग 

टू-पीस पहन प्रियंका पूल में उतर पानी में आग लगा रही हैं और आमिर खान के हिट गानों को सुन मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘जब आपको कुछ अनएक्सपेक्टिड सेल्फ केयर का टाइम मिल जाता है…साउंड ऑन !! क्या आप इन गानों को पहचान सकते हैं, जिन्हें मैं सुन रही हूं? मुझे कमेंट कर बताएं।

तस्वीरों से नजरें हटाना हुआ मुश्किल 

अभिनेत्री ‘दिल है के मानता नहीं’, ‘भीगी भीगी रातों में’, ‘नीले नीले अंबर पर’, ‘बाहों में चले आओ रीमिक्स’ और ‘बिन तेरे सनम’ जैसे गाने सुन रही हैं. एक अन्य फोटो में एक्ट्रेस ब्लैक बिकिनी पहने काफी हॉट दिख रही है। अब प्रियंका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस कमेंट कर लगातार तारीफों के पुल बांध रहे हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद साफ है कि प्रियंका मम्मी बनने के बाद कुछ ज्यादा ही बोल्ड और ब्यूटीफुल हो गई हैं।

इन फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं प्रियंका

दूसरी ओर, वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका को जल्द ‘सिटाडेल’, ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ और ‘एंडिंग थिंग्स’ हॉलीवुड फिल्मों में नजर आने वाली हैं।वह बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ भी दिखाई देंगी।

Share this:




Related Updates


Latest Updates