– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

रांची रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

IMG 20220713 080212

Share this:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को बाबा नगरी देवघर में करीब 16 हजार करोड़ से अधिक की 25 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसमें से एक महत्वपूर्ण योजना रांची रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का भी है। इस योजना पर 447 करोड़ की लागत आएगी। इसे 3 वर्षों में पूरा कर लिया जाएगा। रांची रेलवे स्टेशन पर आयोजित किए ग्रे शिलान्यास कार्यक्रम में राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, रांची सांसद संजय सेठ, सांसद महुआ माजी, विधायक सीपी सिंह समेत रेलवे (एसइआर) की जीएम अर्चना जोशी और डीआरएम प्रदीप गुप्ता ने उम्मीद जतायी कि रांची स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों से यह स्टेशन देश के टॉप पांच सुंदर स्टेशनों में तो शुमार होगा। साथ ही यहां विश्व स्तरीय सुविधाएं भी यात्रियों को मिलेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस पहल के लिए कार्यक्रम में आभार प्रकट किया गया। 

वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव बोले- कैमरे में जो सौगात रांची को दी है उसके लिए आभार 

इस मौके पर झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रांची से भरपूर राजस्व के बावजूद उसे पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रही थीं। अब रेलवे स्टेशन पर री- डेवलपमेंट कार्यों के जरिये बड़ा काम होगा, जो सौगात केंद्र ने झारखंड को दी है, वह सराहनीय है। जरूरतों के हिसाब से रांची स्टेशन का विकास होता रहा है पर अब बड़ा लाभ दिखेगा। स्टेशन के विस्तारीकरण और अन्य कार्यों से यात्रियों को कई सुविधाएं मिल सकेंगी। 

रांची रेलवे स्टेशन की होगी अलग पहचान

कार्यक्रम में रांची के सांसद संजय सेठ ने भी प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि राज्य को उन्होंने 16 हजार करोड़ से अधिक की सौगात दी है। इसमें से रांची लोकसभा क्षेत्र को 1100 करोड़ से अधिक का लाभ मिलेगा। रांची स्टेशन का रंग रूप अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनेगा। इससे देश में रांची रेलवे स्टेशन की अलग पहचान बनेगी। कई ट्रेनों की सुविधाएं भी भविष्य में यहां से बढ़ेंगी। रातू रोड ऐलिवेटेड कॉरीडोर का निर्माण, कई फोर लेन सहित अन्य कामों के पूरा होने से रांची के लोगों को बड़ी राहत और सौगात मिलेगी। 

कई स्टेशनों को टक्कर देगा रांची : सीपी सिंह

रांची के भाजपा विधायक सीपी सिंह ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके हाथों रांची स्टेशन के री- डेवलपमेंट के काम का शिलान्यास होना सौभाग्य की बात है। यह ऐसा काम है, जिसके लिए सोचा तक नहीं गया था। इतने बड़े बजट से रांची स्टेशन का कायाकल्प होगा, इसका किसी को भान नहीं था। पहले की तुलना में अब रांची स्टेशन में कई सुविधाएं बढ़ी हैं। पहले दिल्ली, मुंबई से रिजेक्टेड ट्रेन की बोगियां झारखंड को मिलती थीं। फिर पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मिलकर उन्होंने नयी गाड़ियां देने का आग्रह किया था। अब कई ट्रेन सुविधाएं पैसेंजर्स को मिल रही हैं। आने वाले समय में रांची स्टेशन देश ही नहीं, विदेशी स्टेशनों को टक्कर देता नजर आयेगा।

दूसरा प्रवेशद्वार भी जल्द बनेगा : अर्चना जोशी

साउथ ईस्टर्न रेलवे की जीएम अर्चना जोशी ने कार्यक्रम में आये अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि री- डेवलपमेंट प्लान के तहत कई तरह के काम होंगे। यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं स्टेशन पर मिलेंगी। एक एंट्री गेट है, दूसरा भी बनेगा। विस्तारीकरण कार्यों के बाद और 1600 से अधिक यात्रियों के लिये स्टेशन पर व्यवस्था बन सकेगी। ग्रीन बिल्डिंग सर्टिफिकेशन, दिव्यांगों की सुविधा, रूफ पर सोलर पैनल, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, रुफ प्लाजा, स्मूथ ट्रैफिक सहित कई अन्य काम आगे होने हैं। जीएम ने कहा कि जो काम होने हैं, उनके पूरा होने पर यह काम मील का पत्थर साबित होगा। प्रदीप गुप्ता ने भी भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में रांची स्टेशन एक आदर्श और शानदार स्टेशन साबित होगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates