– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka Rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 27 अप्रैल 2024 का राशिफल-पंचांग पढ़ें

IMG 20240425 WA0002

Share this:

Rashifal 27 अप्रैल 2024  & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 27 अप्रैल 2024  को शनिवार है। आज का दिन सूर्यपुत्र शनि भगवान को समर्पित होता है। शनि को न्याय प्रिय माना जाता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले  पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।

27 अप्रैल 2024 शनिवार का पंचांग 

बैशाख कृष्ण पक्ष तृतीया, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत 1946 (क्रोधी संवत्सर), चैत्र। तृतीया तिथि 08:18 AM तक उपरांत चतुर्थी। नक्षत्र ज्येष्ठा 04:28 AM तक उपरांत मूल। परिघ योग 03:23 AM तक, उसके बाद शिव योग करण विष्टि 08:18 AM तक, बाद बव 08:23 PM तक, बाद बालव। 27 अप्रैल शनिवार को राहु 09:12 AM से 10:48 AM तक है। 04:28 AM तक चन्द्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।

27 अप्रैल 2024 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा. बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी से बात करते समय आपको विनम्र स्वभाव रखें। इससे लोगों पर आपका प्रभाव पड़ेगा। अगर आप बिल्डर हैं, तो आज आपको बहुत ही सोच-समझ कर निवेश करना चाहिए। किसी प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले आपको पहले वर्क प्लान तैयार करना चाहिए। इससे आपको काम में फायदा मिलेगा। सेहत के मामले में आप खुद को थोड़ा थकान भरा महसूस कर सकते हैं। आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत है।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : दिन की शुरुआत में चीजें योजना के अनुसार घटित नहीं हो पाएंगी। किन्तु आप घटनाओं पर कैसे प्रतिक्रिया करते हैं, यह अत्यधिक महत्वपूर्ण है। ध्यान केंद्रित कर चीजों को अपने पक्ष में करने का आर्थिक समस्याएं सिर उठा सकती हैं। दिन के उत्तरार्ध तक आप विरोधियों का मुकाबला करने में सक्षम होंगे। रचनात्मकता आपके दृष्टिकोण और रणनीति में बदलाव कर सकती है। आप परिवार के समर्थन और पूर्ण सहयोग का आनंद लेंगे और बुजुर्गों की सलाह उपयोगी होगी। 

♊ मिथुन : ( क, छ व घ Gemini Daily Horoscope) : आज आपके जीवन में कुछ नए बदलाव हो सकते हैं. कारोबार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। आपको अपना ध्यान अपने लक्ष्य पर बनाये रखना चाहिए। किसी की मदद मिलने से आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा। मां दुर्गा की पूजा करें, संतान की ओर से सुख मिलेगा।

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : नए संपर्क और संचार व्यवसाय को एक नवीन दिशा प्रदान कर सकते हैं। आज समय की मांग है, कि आप अपना ध्यान व्यावहारिक मामलों की ओर मोड़ें और उन उपायों को अपनाएं जो वित्तीय मामलों में आपको दीर्घकालिक सुरक्षा प्रदान कर सकती है। आप अपने लक्ष्यों को वास्तविक जिम्मेदारियों के प्रकाश में स्वीकार करते हुए परिभाषित करेंगे। बहुत सारी गतिविधियां संपन्न हो सकती हैं और यात्रा भी लाभदायक होगी। बच्चों और प्रियजनों के साथ बिताया गया समय रिश्तों को मजबूत करेगा। आप अपनी सोच और सपने अपने प्रेमी से साझा करेंगे, जिससे आपके प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज आपके मन में कोई नया विचार आ सकता है। आप उस पर जल्द ही काम भी शुरू कर सकते हैं। आज दिन खत्म होते-होते आपको ऐसा लग सकता है कि आपका कोई काम पूरा नहीं हो पाया है, जिससे आपको कुछ तनाव महसूस हो सकता है। इसलिए कोई भी काम करने से पहले उसकी रूपरेखा जरूर बना लें। शाम को बच्चों के साथ समय बिताने पर आप राहत महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी के लिये आपको कोई अच्छी डील मिल सकती है। आज सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। बाहर का खाना खाने से परहेज करें. नारियल बहते पानी में प्रवाहित करें, सारी परेशानी दूर होगी। 

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आज कुछ वित्तीय बाधाओं को अप्रत्याशित खर्च के रूप में महसूस किया जा सकता है। कार्यस्थल पर गलतफहमी और गलत सूचना आपके व्यावसायिक रिश्तो को खराब कर सकती है। इसलिए काम पर अनुशासित रहने की अतिरिक्त आवश्यकता है। सतत प्रयासों से चीजें आपके पक्ष में रहेंगी। सकारात्मक रवैया अपनाएं। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए ध्यान का विकल्प चुनना अच्छा होगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे आपको आनंद मिलेगा और लाभ भी होगा। पारिवारिक सहयोग रहेगा। यात्रा नए संपर्क स्थापित करने में मदद करेगी।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :आज आपको किस्मत के साथ थोड़ी परेशानी आ सकती है। आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए। कोई आपकी ऑफिशियल जानकारी लीक कर सकता है। आपको ध्यान से अपना काम करने की जरूरत है। आप किसी सामाजिक कार्य में अपना हाथ बंटा सकते हैं। उचित दिशा में मेहनत से आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस राशि के छात्रों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। पढ़ाई के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। आर्थिक फैसले के लिए आपको थोड़ा सतर्क रहिए, कोई अनजान नुकसान पहुंचा सकता है। 

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : वित्तीय रूप से यह अच्छा दिन नही है। किसी भी निवेश को करने से पहले अच्छी तरह से जांच परख लें। किसी जानकार से सलाह लेना बेहतर रहेगा। काम का दबाव बढ़ेगा और आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। कुल मिलाकर आज आपको कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा। आपको परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग और स्नेह मिलेगा। आप जीवनशैली में कुछ बदलाव लाएंगे, जिससे आप और अधिक अधिक सकारात्मक महसूस करेंगे।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :आज आपका दिन सामान्य रहेगा। काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद हो सकती है। वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। बिजनेस में नई परियोजनाओं से आपको फायदा हो सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ बहस करने से आपको बचना चाहिए।  स्थिति आपके विपरित हो सकती है। अधिकारियों के साथ आपको बेहतर संबध बनाये रखने की कोशिश करनी चाहिए। कोई दोस्त आपकी काम में मदद कर सकता है , आप मानसिक राहत महसूस करेंगे।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : कार्यस्थल पर अंतिम मिनट में लिए गए निर्णय कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। आज आप में से कुछ बहुप्रतीक्षित सफलता प्राप्त करेंगे। आज आप प्रतिबद्धताओं से घिरे रह सकते हैं। किन्तु अच्छी सेहत के लिए तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें। आपको परिवार और व्यापार में संतुलन बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। इसके साथ आप समाज में आपकी भूमिका, रिश्तेदारों की शादी के लिए सहायता या अन्य कार्यों में भी सक्रिय रहेंगे।

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज आपका दिन शानदार रहेगा। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिये आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। संतान से आपको खुशखबरी मिल सकती है। घर के किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ सकता है। आज ऑफिस के किसी काम से आपको दूसरे शहर में यात्रा करनी पड़ सकती है। बिजनेस में आपसे नए लोग जुड़ेंगे, मौके का भरपूर फायदा मिल सकता है। 

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आपको अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा और व्यापार में आपकी आमदनी काफी बढ़ेगी। यदि आप नौकरीपेशा हैं, तो आपकी आय में वृद्धि या पदोन्नति की प्राप्ति हो सकती है। आप कुछ धार्मिक कार्यों में संलग्न हो सकते हैं, जिसके कारण आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। कुछ नए अधिग्रहण आपके आराम और मानसिक संतुष्टि को बढ़ाएंगे। पारिवारिक जीवन में भाई-बहनों के साथ कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। आज आपको संतान सम्बंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates