– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Dharm: रामनवमी का पावन दिन और रामलला का सूर्यतिलक, देखते रह गई पूरी दुनिया यह भव्य नजारा

IMG 20240417 WA0002

Share this:

The holy day of Ram Navami and Surya Tilak of Ram Lalla, the whole world watched this grand sight. dharm, religious, Dharma- Karma, Spirituality : पूरे देश में आज रामनवमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस बार हिंदुओं और पूरे भारत के लिए रामनवमी बेहद विशेष है। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और रामलाल के बिराजने के बाद पहली बार रामनवमी के मौके पर उनका सूर्य तिलक किया गया। अयोध्या स्थित राम मंदिर में दोपहर में बेहद भव्य और दिव्य नजारा देखने को मिला। इस दौरान आस्था और विज्ञान का मिलन देखा गया। आस्था और विज्ञान के संगम के कारण ही रामलला का सूर्याभिषेक हुआ। इस भव्य नजारा को पूरी दुनिया टकटकी लगाकर निहारती रह गई।

इस मौके पर राम मंदिर में रामलला की विधि विधान से पूजा-अर्चना  की गई है। इस दौरान रामलला ने विशेष परिधान भी धारण किए थे, जो पीले यानी पीतांबर रंग के थे।   ये वस्त्र खादी और हैंडलूम से निर्मित किए गए थे। इसे वैष्णो संप्रदाय प्रतीकों से तैयार किया गया है। इन अंगवस्त्रों में गोल्ड और सिल्वर धागों का उपयोग किया गया है। रामलला के वस्त्र खास तौर से निर्मित हैं। इसमें में मखमली कॉटन उपयोग होता है, ताकि ये अंदर से भी सॉफ्ट रहें। रामलला के वस्त्र भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वहीं रामनवमी के मौके पर राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा को दिव्य आभूषणों से भी सजाया गया है। 

सूर्य की किरणों से हुआ रामलला का सूर्याभिषेक

रामनवमी के अवसर पर रामलला का सूर्याभिषेक किया गया है। इस दौरान सूर्य की किरणों से रामलला का सूर्याभिषेक हुआ है। इस दौरान रामलला को 56 भोग लगाए गए। रामनवमी का मेला भी लगा हुआ है। राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने के लिए हर पल में सैंकड़ों भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। गौरतलब कि सूर्याभिषेक से पहले 51 कलशों से भगवान रामलला का अभिषेक किया गया था। 

रात 3:00 से ही यहां भक्तों का आना शुरू हो गया था 

राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने बताया कि रामनवमी का त्योहार इस वर्ष भव्यता के साथ अयोध्या के साथ पूरे देश में मनाया जा रहा है। भगवान राम अब अपने भव्य महल में निवास कर रहे है। रामनवमी के लिए मंदिर को सजाया गया है। अनुष्ठान खुले हैं और आज रात 3 बजे से भक्तों के लिए दर्शन शुरू कर दिया गया था।  इस दौरान रामलला पीले वस्त्र पहनेंगे। उन्हें 56 भोग लगाया जाएगा। तीन तरह की पंजीरी भी पेश की जाएगी। पंचामृत भी अर्पित किया जाएगा। 

Share this:




Related Updates


Latest Updates