– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

देशभर में धूमधाम से मनायी गयी रामनवमी, अयोध्याधाम में रामलला का दिव्य अभिषेक

a561e765 d046 4e73 bd3a 86077fe9edb7

Share this:

Ramnavmi celebrated with great pomp across the country, divine consecration of Ramlala in Ayodhyadha, Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news, Ayodhyadham :  देश में आज रामनवमी की धूम है। सुबह से मंदिरों के बाहर लोग मंदिरों के बाहर कतारबद्ध रहे। दिल्ली के झंडेवालान मंदिर, कालकाजी शक्ति पीठ और छतरपुर मंदिर में लोगों ने मां दुर्गा के रूपों की पूजा-अर्चना की। अयोध्याधाम में 500 साल के लम्बे इंतजार के बाद प्रभु श्रीराम के जन्म स्थान पबनेर भव्य-दिव्य मंदिर में रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया है।

अयोध्याधाम में सूर्यवंशियों ने भगवान श्रीराम के माथे पर स्वयं सूर्यदेव तिलक किया। भगवान रामलला के ललाट पर सूर्य किरण 12 बज कर 16 मिनट पर करीब पांच मिनट तक पड़ीं। इसके लिए महत्त्वपूर्ण तकनीकी व्यवस्था की गयी थी। वैज्ञानिक इस अलौकिक पल को पूरी भव्यता से प्रदर्शित करने के लिए जुटे हुए थे। आज रामलला भक्तों को 19 घंटे दर्शन दिये। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सिर्फ राम जन्मोत्सव के दिन यानी 17 अप्रैल को ही दर्शन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। सुबह 3:30 बजे से ही भक्तों को दर्शन कराये जाने लगे। रात 11 बजे तक शृंगार, राग-भोग और दर्शन साथ-साथ चले।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सुबह श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला का दिव्य अभिषेक किया। बेंगलुरु में रामनवमी के अवसर पर कोदंड राम स्वामी मंदिर में विशेष पूजा की गयी। गुजरात में सूरत के मंदिरों में भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। ओडिशा के पुरी में रामनवमी के अवसर पर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने रेत से भगवान राम की मूर्ति बनायी है। हरियाणा में पंचकूला के मनसा देवी मंदिर में लम्बी कतार लगी रही। कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के शक्तिपीठों में भी लोगों ने मां के दर्शन किये।

पीएम ने देशवासियों को दीं रामनवमी की शुभकानाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सुबह सबसे पहले रामनवमी पर अयोध्याधाम और भगवान श्रीराम का पुण्य स्मरण किया। उन्होंने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने राम मंदिर निर्माण पर भी एक्स हैंडल पर अपने भाव व्यक्त किये।

प्रधानमंत्री ने एक्स हैंडल पर लिखा, ”देशभर के मेरे परिवारजनों को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी की अनन्त शुभकामनाएं…! इस पावन अवसर पर मेरा मन भावविभोर और कृतार्थ है। यह श्रीराम की परम कृपा है कि इसी वर्ष अपने कोटि-कोटि देशवासियों के साथ मैं अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा का साक्षी बना। अवधपुरी के उस क्षण की स्मृतियां अब भी उसी ऊर्जा से मेरे मन में स्पंदित होती हैं।”

उन्होंने कहा, ”यह पहली रामनवमी है, जब अयोध्या के भव्य और दिव्य राम मंदिर में हमारे राम लला विराजमान हो चुके हैं। रामनवमी के इस उत्सव में आज अयोध्या एक अप्रतिम आनन्द में है। 05 शताब्दियों की प्रतीक्षा के बाद आज हमें यह रामनवमी अयोध्या में इस तरह मनाने का सौभाग्य मिला है। यह देशवासियों की इतने वर्षों की कठिन तपस्या, त्याग और बलिदान का सुफल है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ”प्रभु श्रीराम भारतीय जनमानस के रोम-रोम में रचे-बसे हैं, अंतर्मन में समाहित हैं। भव्य राम मंदिर की प्रथम रामनवमी का यह अवसर उन असंख्य राम भक्तों और संत-महात्माओं को स्मरण और नमन करने का भी है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन राम मंदिर के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ”मुझे पूर्ण विश्वास है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन और उनके आदर्श विकसित भारत के निर्माण के सशक्त आधार बनेंगे। उनका आशीर्वाद आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नयी ऊर्जा प्रदान करेगा। प्रभु श्रीराम के चरणों में कोटि-कोटि नमन और वंदन !’’

Share this:




Related Updates


Latest Updates