– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Religious : ब्रह्म मुहूर्त में जागिए हुजूर और करिए ये काम, देखते ही देखते हो जाएगा आपका कल्याण 

Braham muhurt

Share this:

Dharma-Karma, Spirituality, Astrology, Dharm- adhyatm, religious : ब्रह्म मुहूर्त में जागने के फायदे ही फायदे हैं। हमारे प्राचीन धर्म-ग्रंथों में भी इसकी व्याख्या की गई है। सनातन धर्मावलंबियों ने इसकी महत्ता का गुणगान किया है। हिंदू धर्म, ज्योतिष शास्त्र, समुद्र शास्त्र आदि में भी ब्रह्म मुहूर्त में किए जाने वाले कार्यों को अति शुभ और फलदायी बताया गया है। आपको बता दें जब रात का अंधकार हटने वाला होता है, तो उस समय को ब्रह्म मुहूर्त कहा जाता है। यह समय सुबह चार बजे से लेकर 5:30 बजे तक का होता है। इस समय किए जाने वाले कार्यों के बेहद सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। आइये इस संदर्भ में थोड़ी और चर्चा करें…

ब्रह्म मुहूर्त में स्वयं धरती पर आते हैं देवी-देवता

शास्त्रों के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त के अर्थ में ब्रह्म का मतलब परमात्मा और मुहूर्त का अर्थ होता है समय, यानी ब्रह्म मुहूर्त को परमात्मा का समय माना गया है। माना जाता है कि ब्रह्म मुहूर्त में की गई पूजा से देवी-देवताओं की कृपा बरसाती है। ब्रह्म मुहूर्त काल के समय सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बहुत ज्यादा होता है। इस समय देवी-देवता स्वयं धरती पर आते हैं। इसलिए इस समय की गई पूजा से विशेष लाभ मिलता है। ब्रह्म मुहूर्त में पूजा पाठ करने से देखते ही देखते आप का कल्याण हो जाएगा।

… तो करें आज से ही ये काम

✓ब्रह्म मुहूर्त में उठकर ध्यान लगाएं। यह वह समय होता है, जब वातावरण में पूर्ण रूप से शांति होती है। यह समय ध्यान और योग के लिए उत्तम माना जाता है। इस समय मन बिल्कुल शांत रहता है और मन में कोई नकारात्मक भावना नहीं आती है। तनाव भी नहीं रहता है।

✓ ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करनी चाहिए। भगवान की उपासना के लिए यह समय सर्वश्रेष्ठ होता है। इस समय पूजा करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं।

✓यह समय पठन-पाठन के लिए भी अति उत्तम होता है। छात्रों के लिए यह समय बहुत उपयोगी माना गया है। माना जाता है कि इस समय पढ़ाई करने से व्यक्ति को चीजें लंबे समय तक याद रहती हैं।

✓ब्रह्ममुहूर्त में उठ कर मंत्रों का जाप करने से इसके प्रभाव शीघ्र देखने को मिलते हैं। करागे वसति लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती। कर मूले स्थितो ब्रह्मा, प्रभाते कर दर्शनम्॥  सुबह-सुबह इस मंत्र को पढ़ते हुए दोनों हाथों को जोड़ कर देखना चाहिए। इससे दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ होती है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates