– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

RUSSIA – UKRAINE WAR : रूस के अंदर यूक्रेन का जवाबी हवाई हमला, गैस पाइप लाइन को बनाया निशाना

IMG 20220401 WA0027

Share this:

रूस – यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के 37वें दिन यूक्रेन ने रूस के अंदर घुस कर जवाबी हवाई हमला किया है। हमले में रूस के बेल्गोरोद शहर का तेल डिपो धू-धू कर जल उठा। रूसी सेना ने यूक्रेनी शहर खारकीव पर मिसाइलों से हमला कर गैस पाइप लाइन को निशाना बनाया। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद लगातार यूक्रेनी शहर तबाह हो रहे हैं। रूसी सेना यूक्रेन के रिहाइशी इलाकों, सैन्य अधिष्ठानों और हवाई अड्डों को निशाना बना रही है। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय की ओर से पुष्टि की गयी है कि रूस के हवाई हमलों में अब तक यूक्रेन के 15 हवाई अड्डे बर्बाद हो चुके हैं। वैसे यूक्रेन की सेना क्रमवार रूस को जोरदार टक्कर दे रही है। अब यूक्रेन की सेना ने रूस के शहरों पर हमलों की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। यूक्रेन-रूस सीमा से 12 किलोमीटर दूर स्थित शहर बेल्गोरोद पर यूक्रेन की सेनाओं ने हवाई हमला किया।

यूक्रेन ने हेलीकॉप्टर से किया हमला

बेल्गोरोद के गवर्नर के अनुसार यूक्रेन की सेना ने बेल्गोरोद के प्रमुख तेल डिपो पर हेलीकॉप्टरों से हमला किया। इस कारण इस तेल डिपो में जबर्दस्त आग लग गयी है। इस कारण बेल्गोरोद के आकाश में धुएं के बादल देखे गए। इसके अलावा रूस की सेना ने चेर्नोबिल नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र से कब्जा छोड़ दिया है। यूक्रेन की सेना इसे अपनी जीत करार दे रही है। हालांकि रूसी सेना भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। यूक्रेन के शहर खारकीव पर रूस की सेना ने जोरदार हमला बोला है। वहां मिसाइलों से हमला किया गया है और रूसी सेना के निशाने पर खारकीव की गैस पाइप लाइन है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates