– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

रिसेप्शन में दूल्हे के भांजे को सफेद पैंट में देख भड़की दुल्हन, पति को छोड़ मायके चली गई, इसके बाद…

80752486 e4d1 44a8 af53 ef6889bc5cf8

Share this:

Delhi News, viral news, amazing, breach of condition of bride, reception, marriage : क्या आपने कभी ऐसा देखा अथवा सुना है कि एक नई नवेली दुल्हन अपने पति को छोड़कर सिर्फ इसलिए मायके में रह रही है कि रिसेप्शन में एक छह वर्ष का बच्चा सफेद पैंट में शामिल हो गया। वह भी कोई और नहीं, बल्कि उसके ही पति का भांजा। हालांकि, हर कोई खासकर आजकल में शादियों में दूल्हा-दुल्हन अपने शादी समारोह को यादगार बनाने के लिए कई तरह के उपक्रम करते हैं, इसे आप शर्त भी कह सकते हैं। यहां दुल्हन की यह शर्त थी कि मेहमानों में से कोई भी जरा भी सफेद कपड़े नहीं पहनेगा, जिसका उल्लंघन हुआ देख उसने जो तमाशा किया, लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई। आइये कुछ और जानें…

… और रोती हुई बाथरूम में चली गई दुल्हन

दरअसल, दूल्हा- दुल्हन का रिसेप्शन चल रहा था। इस बीच दूल्हे के भांजे को सफेद पैंट पहने देख दुल्हन रोती हुई बाथरूम में चली गई। यहां जब दूल्हा उसके पीछे गया और इसका कारण पूछा तो दुल्हन ने दो टूक कह डाला, मेहमानों को शादी में जरा भी सफेद न पहनने की हिदायत दी गई थी, फिर उस बच्चे ने ऐसी ड्रेस क्यों पहनी? इस पर दू्ल्हे ने उसपर ओवररिएक्ट करने का आरोप मढ़ा। हालांकि, दूल्हा के कहने पर दुल्हन बाहर निकल आई तो दूल्हा यह सोच बैठा कि सबकुछ ठीक हो गया है, वह रिसेप्शन में आए लोगों से बातचीत में जुट गया। इस बीच दूल्हे की बहन ने उसे किनारे बुलाकर कहा- अपनी बीवी को समझाओ, वह कह रही है कि हमें यहां से जाना होगा या फिर मुझे अपने बेटे के कपड़े बदलने होंगे।

ऊहापोह में पड़ा दूल्हा, बहन को समझाएं या बीवी को

इधर, जब दूल्हे ने बहन की बात सुनीं तो भड़क गया। उसने भी दुल्हन को दो कह डाला कि मेरे परिवार के सदस्य गये तो मैं भी चला जाऊंगा। इसपर दुल्हन रोने लगी और कहने लगी कि आज का दिन उसका है और वह नहीं चाहती कि उसके भांजे के कारण उसका यह दिन बर्बाद हो। उसने उससे कहा कि अगर वह छह साल के बच्चे को अपने से बेहतर दिखने को लेकर चिंतित है तो वह बस इनसेक्योर है। दूल्हा इस बात को सोच कर परेशान हो रहा था कि वह इस मामले में अपनी बहन को समझाएं या अपनी नई नवेली दुल्हन को। अंत तक दूल्हा इस मामले को हल नहीं कर पाया। दूल्ऐ ने बताया कि दुर्भाग्य से वे अभी तक इस मुद्दे को हल नहीं कर पाए हैं और उसकी पत्नी अपनी शादी के बाद से अपनी मां के साथ रह रही है। दोनों के बीच बातचीत तक बंद है। कुल मिलाकर शादी अब अधूरी है। यह पूरा किस्सा दूल्हे ने रेडिट पर शेयर किया है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates