Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Mon, May 5, 2025 🕒 12:44 AM

विधायक ढुल्लू महतो को झटका, धर्मजीत सिंह ने टाइगर फोर्स से नाता तोड़ा

विधायक ढुल्लू महतो को झटका, धर्मजीत सिंह ने टाइगर फोर्स से नाता तोड़ा

Share this:

बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के बेहद करीबी और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह ने टाइगर फोर्स से पूरी तरह से नाता तोड़ लिया है। धर्मजीत अब केवल भाजपा की राजनीति करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य में शामिल कर भाजपा ने जो उन पर विश्वास जताया है, उस विश्वास पर अब खरा उतरने का समय है। भाजपा की नीति को लेकर वे जनता की सेवा करना चाहते हैं। भाजपा संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी के आदर्श पर अपना जीवन न्योछावर करेंगे। मालूम हो कि धर्मजीत युवा भाजपा नेता के तौर पर पहचान रखते हैं। धनबाद जिला के सभी छह विधानसभा में उनकी पहचान है। लोगों की सेवा की बदौलत उन्होंने यह पहचान बनाई है।

 विधायक ढुल्लू महतो को सौंपा अपना इस्तीफा

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उनकी भाजपा संगठन के प्रति निष्ठा है। टाइगर फोर्स संगठन में रहकर उन्हें भाजपा से जुड़े काम करने में  दिक्कतें आ रही थीं। भाजपा संगठन के दायित्वों को पूर्ण निर्वहन हेतु उन्होंने टाइगर फोर्स से नाता तोड़ना बेहतर समझा और टाइगर फोर्स के जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए संगठन की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ दी है। उन्होंने विधायक ढुल्लू महतो से मिलकर अपना इस्तीफा उन्हें सौंप दिया है।

Share this:

Latest Updates