Mumbai news, Bollywood news : मुंबई की माया नगरी में हम आपको एक से बढ़कर एक अभिनेता, अभिनेत्री, संगीतकार, गीतकार और निर्देशकों की जानकारी समय-समय पर देते रहते हैं। आज कुछ अलग और अजब बात हम आपसे शेयर करने जा रहे हैं। बात विदेश की एक लड़की के भारत आने की और सिल्वर स्क्रीन पर छा जाने की कर रहे हैं। यह विदेशी लड़की एक ऑस्ट्रेलियाई लड़की है, जो फिल्म इंडस्ट्री में 1930-40 के बीच अपना चमचमाता कैरियर प्रदर्शित करती है। इस लड़की का नाम है नाडिया। पिता की मौत के बाद नाडिया वास्तव में सेल्स गर्ल बनने बॉम्बे आई। फिल्मों में हंटर वाली के रूप में अपनी पहचान बना ली। उसे ‘फियरलेस नाडिया‘ के नाम से भी जाना जाता है। 1908 में ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में जन्मी इस लड़की ने 1996 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था लेकिन फिल्मी दुनिया में इसका परफॉर्मेंस आज भी जिंदा है।
मुंबई में किया सेल्समैन का काम
विशेष स्रोत से मिली जानकारी से पता चलता है कि नाडिया के पिता स्कॉटिश थे और ब्रिटिश आर्मी में वॉलेंटियर थे। उनकी मां ग्रीक थीं। नॉर्थ-वेस्ट फ्रंटियर प्रोविंस (जो अब पाकिस्तान का खैबर पख्तूनवा है) में नाडिया ने बंदूक चलाना, शिकार करना, मछली पकड़ना और घुड़सवारी करना सीखा। विशेष परिस्थितियों में उसे मुंबई आना पड़ा। वह वह बॉम्बे के आर्मी एंड नेवी स्टोर में सेल्स गर्ल का काम करती थीं।
इस तरह बन गई हंटर वाली
कहा जाता है कि लाहौर के एक सिनेमाहॉल के मालिक की नजर नाडिया पर पड़ी और उन्होंने वाडिया ब्रदर्स को नाडिया के बारे में बताया। जब नाडिया वाडिया ब्रदर्स के स्टूडियो पहुंचीं, तो वह उनका वेस्टर्न चेहरा देख हैरान रह गए। इसके बाद उन्होंने नाडिया को शुरुआत में छोटे-छोटे रोल दिए, जिसके लिए उन्हें 60 रुपये प्रति माह फीस मिलती थी।
इसके बाद ‘हंटरवाली‘ फिल्म आई, जिसने नाडिया को स्टार बना दिया। फिल्म में नाडिया को देख हर तरफ हलचल मच गई। उन्हें घुड़सवारी करते, मर्दों से लड़ते देख सब हैरान रह गए थे। आज भी इस हंटर वाली को लोग याद करते हैं।



